पंचायत सचिव संगठन आष्टा के अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीचंद वर्मा नियुक्त

आष्टा । पंचायत सचिव संगठन जनपद पंचायत आष्टा के अध्यक्ष पद के लिये निर्वाचन की बैठक जनपद पंचायत आष्टा के सभा कक्ष में सम्पन्न हुई । आहूत की गई बैठक में सभी वरिष्ठ पंचायत सचिवो ने अपने अपने विचार व्यक्त किये । सभी सचिवों ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया ।बैठक में अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हो इस हेतु उपस्थित सचिवों द्वारा ग्यारह सदस्यों की समिति बनाकर उक्त समिति को निर्विरोध अध्यक्ष का नाम तय करने का निर्णय लेने को कहा गया । गठित उक्त समिति द्वारा

गहन मंथन कर वरिष्ठ पंचायत सचिव लक्ष्मीचंद वर्मा को सर्व सम्मति से संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया ।ज्ञात हो कि वर्मा पूर्व में भी के अध्यक्ष रह चुके हैं । वर्मा को संगठन के विक्रम सिंह मेवाडा,मांगीलाल ठाकुर,बाबूलाल मालवीय, विक्रम सिंह ठाकुर, एलकारसिंह राजपूत, लखन वर्मा, रमेश सेन, गोपीलाल गुणवान, कमलसिंह प्रजापत, जगदीश पाटीदार, विजेंद्र गुप्ता, विनोद वर्मा, प्रमोद ठाकुर आदि सभी सचिवों द्वारा साफा बांध कर तथा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत,सम्मान कर सभी ने बधाई दी ।चित्ररजप पटेल8349995755

*मेंष:-*  आज पारिवारिक स्तर पर सुखी व शांत वातावरण रहेगा।भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी।भ्रमण लाभदायक होगा।विवाह रुकावटे दूर होंगी।
उपाय:- लाल धागा घर के मुख्य द्वार पर बांधे

**वृष:-* आज जमीन मकान क्रय का योग बन रहा है।कार्यस्थल पर शत्रु परास्त होंगे।व्यर्थ के वाद विवाद से बचे।न्यायिक सेवा में सफलता मिलेगी।व्यवसाय के लिये समय अनुकूल है।
उपाय:- मिट्टी के पास में दूध रखकर श्वान को पिलाएं

*मिथुन:-* आज व्यवसायिक इन्वेस्टमेंट में हानि हो सकती है।शेयर बाजार से बचे।नौकरीं में षड्यंत्र के शिकार हो सकते है।स्वस्थ्यय प्रतिकूल हो सकता है।
उपाय:- हरे मुंग गौ माता को खिलाएं

**कर्क:-**   आज पवित्र व सात्विक प्रेम में वृद्धि होगी।प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यार्थी सफल रहेंगे।कार्यस्थल पर आपको मत्त्वपूर्ण व्यक्ति समझा जायेगा।स्पॉन्डलाइटिस से पीड़ा हो सकती है।आमदनी बढ़ेगी।
उपाय:- भगवान दत्तात्रेय की पूजन करें

*सिंह:-* आज रोजगार की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा।सफेद वस्तु व सौंदर्य प्रसादन का कार्य लाभ देगा।कुटुंब में मेल मिलाप बढेगा।किसी से मित्रता करने में सावधानी रखें।
उपाय:- तुलसी के पौधे पर पीला वस्त्र अर्पण करें

**कन्या:-* आज कार्यक्षेत्र में खोया हुआ पराक्रम आपको वापस मिलेगा।भाग्य लाभ प्राप्त होगा।आमदनी में सुधार आयेगा।रुका धन प्राप्त होगा।पैरों की पीड़ा में सुधार होगा।विद्यार्थियों को समय अच्छा है।
उपाय:- पीले पुष्प भगवान विष्णु को अर्पण करें

**तुला:-* आज शत्रुपक्ष को लेकर अनावश्यक भय व भ्रम बना रहेगा,जिससे आपका कार्य प्रभावित होगा।नसों में विकार हो सकता है।प्रतिष्ठा में कमी होंगी।आय कम रहेगी।उधार लेना बढ़ सकता है।
उपाय:- शहद शिव जी पर अर्पण करें

*वृश्चिक:-* आज साझेदारी में व्यवसाय करने का अवसर मिलेगा।धन सम्पत्ति में वृद्धि सम्भव है।घर मे साज सज्जा होगी।फैक्ट्री लगाने का अनुकूल समय है।खानपान विशेष ध्यान रहेगा।
उपाय:- शिक्षण सामग्री विद्यार्थियों को वितरित करे

*धनु:-* आज  धनागमन से आज दिन अनुकूल है।कम परिश्रम पर भी अधिक परिणाम प्राप्त होगा।प्रेम सम्बन्धो में मजबूती रहेगी।नौकरीं में पदोउन्नति की सम्भवना है।आपके द्वारा।धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे।
उपाय:- मंदिर में भगवान की पोशाक दान करें

*मकर:-* आज कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी।व्यय की अपेक्षा आय अधिक होने से मन प्रसन्न रहेगा।विद्यार्थी समय का उपयोग कर श्रेष्ठ अवसर प्राप्त करेंगे।डायबिटीज से सावधान रहें।
उपाय:- घर की मुख्य दहलीज पर लाल पुष्प रखे

*कुम्भ:-* आज आप विभिन्न प्रकार की मानसिक वेदनाओं से पीड़ा महसूस करेंगे।कार्यक्षेत्र पर मन अप्रसन्न रहेगा।बेरोजगार के लिये समय कष्टप्रद है।शरीर मे घाव पीड़ा देगा।सन्तान की चिंता रहेगी।परिश्रम का उचित फल नही मिलेगा।
उपाय:- कुलदेवी को सिंदूर अर्पण करें

**मीन:-*  आज पराक्रम में आप बढ़ा चढ़ा हुआ महसूस करेंगे,जिससे आपका मनोबल उच्च होगा।हवन,यज्ञ,दान,धार्मिक क्रियाओं में धन व्यय होगा।दिन प्रतिदिन की आमदानी बढ़ेगी।
उपाय:- संत महात्माओं की सेवा करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top