

आष्टा । आज ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी ने विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के साथ नगर के प्रबुद्धजनो,व्यापारियों,बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों के निवास पर पहुच कर उनके परिजनों से संवाद किया कहा कि

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की छबि को खराब किया जा रहा है, ताकि कैसे भी हो पीएम की कुर्सी मिल जाये। लेकिन आज देश की जनता कांग्रेस के झूठ को जान चुकी है,उसे पहचान चुकी है । सांसद श्री सोलंकी ने आज संजय किराना स्टोर्स के संजय सिंगी,शिक्षक सुदीप जायसवाल,उद्योगपति मनोज जैन सहित अनेकों प्रबुध्दजन के निवास पर पहुच कर परिजनों से संवाद किया और कांग्रेस की जो इन सब के पीछे गंदी सोच है,उद्देश्य है उनसे तथ्यों के साथ अवगत कराया । सांसद श्री सोलंकी ने सभी प्रबुध्दजनो से आव्हान किया कि आप भी जब भी,

जहां भी अवसर मिले तो आम नागरिको को,कांग्रेस की गंदी सोच की पोल खोले । सांसद श्री सोलंकी ने इस अवसर पर भाजपा संगठन की विचारधारा, संगठन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर जानकारी दी एवं सकारात्मक संवाद के माध्यम से संवाद एवं विचार-विमर्श किया ।इस दौरान रायसिंह मेवाडा,महेंद्रसिंह ठाकुर,सुशील संचेती,उमेश शर्मा, तारा कटारिया,अंजली चौरसिया,अवनीश पिपलौदीया,धर्मेन्द्र ठाकुर,देवजी पटेल,राजीव मालवीय,

शिव प्रजापति,राजेश घेंघट,भगवत मेवाडासहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।विधायक कार्यालय पर सांसद का हुआ स्वागतदेवास से आष्टा पहुंचे देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी का विधायक कार्यालय पहुंचने पर विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयो जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी का दुपट्टा पहना कर उनका अपने कार्यालय पर पधारने पर सम्मान कर स्वागत किया।
