

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मेगा वृक्षारोपण का आयोजन विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी तथा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए। सांदीपऩि विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि भारत सरकार के निर्देषानुसार एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे देष में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

विधालय में वृक्षारोपण एवं शैक्षिक संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी के मुख्यातिथ्य, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर की अध्यक्षता एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, विशाल चैरसिया, रोगी कल्याण समिति सदस्य उत्थान धारवां, पत्रकार सुशील संचेती, महामंत्री मोहित सोनी, न.प. उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, सौरभ जैन शीतल, गुरूचरण परमार, सुमित मेहता, तेज सिंह राठौर, ऋषि कमलेश विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह ठाकुर, भगवत मेवाड़ा, प्राचार्य सितवत खान, बी.आर.सी.सी. अजब सिंह राजपूत एवं विद्यालय के अन्य षिक्षकों और कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों अधिक हो गई है। वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना है। पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण की प्रक्रिया महत्वपूर्ण क्यों है इसके कई कारण हैं। सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि अगर हम वास्तव में इस पृथ्वी पर जीवित रहना चाहते हैं और अच्छे जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए एवं इन्हें नियमित पानी देकर इनकी रक्षा करें। वृक्ष हमें ऑक्सीजन देने और कार्बन डाइऑक्साइड को लेने के

अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वायु शुद्ध और ताजी बनती है। जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेंगे। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों के कारण ही हम जीवित है और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध आॅक्सीजन देने के लिए हमें न केवल पौधरोपण करना चाहिए बल्कि उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सफाई के प्रति सजग करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जैसे हम स्वयं अपने घर की सफाई करते है, वैसे ही हमें अपने विद्यालय की सफाई स्वयं को करनी चाहिए। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा शैक्षिक संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में

उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है। इससे लड़ने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। उदाहरण के लिए पेड़ों से घिरे क्षेत्र, गांव और जंगल शुद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये कम प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्र हैं। दूसरी ओर शहरी आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में खराब प्रदूषण और कम पेड़ों की संख्या के कारण खराब गुणवत्ता की वायु है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश वर्मा द्वारा किया। प्राचार्य सितवत खान ने वृक्षारोपण एवं शैक्षिक संवाद कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया और

कहा कि वृक्षारोपण कर वृक्षों का विशेष संरक्षण किया जाएंगा। विद्यालय में पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे है। सांसद महोदय द्वारा विद्यार्थियों से जो आव्हान किया गया है उसकों पूरा करवाया जाएंगा। इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय आष्टा के शिक्षक असमा खानम, अंत्येश धारवां, पदमा परमार, रघुवीर सिंह, राखी पोहाने, गौतम चैरसिया, पवन कुमार राया, जितेन्द्र मेवाड़े, भूपेन्द्र सिंह, निहायत मंसूरी, नवीन मौर्य,

मोनिका जैन, मनोज कर्मोदिया, नेहा अंसारी, मो. इमरान, राम सिंह, डाॅ. तेजपाल सिंह, अभिलाषा श्रीवादी, वीरेन्द्र सिंह, हरिनारायण सिंह, संदीप जायसवाल, पवित्रा कुराड़िया, आराधना चन्द्रवंशी, महेश नरगावा, प्रकाश यादव, रवि कुमार सोलंकी, शैलेन्द्र मालवीय, सीमा बघेल, अंतिमबाला हटिला, लक्ष्मी परमार, आशा रावत, जसपाल सिंह, राजेन्द्र मौर्य, पल्लवी वर्मा, सपना मेवाड़ा, पूजा असाड़े, कृतिका वर्मा, नीता जैन, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, निर्मलदास बैरागी, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हेमंत मेवाड़ा, दिनेश गहरवाल, राजेश मालवीय, राजीव सारसिया, मनोज बड़ोदिया, संतोष कुमार,

गौरीशंकर मालवीय, कासिम खान, वंदना सोलंकी, रवि प्रकाश मालवीय, सुनील देलमिया, नीरज सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह, विजय मंगल बगाना, निकिता शर्मा, श्वेता पांडेय, विजय अडगले, कमलेश वर्मा, डी.एस. मांडवा, मुकुंद सिंह बरोड़िया, कुमेर सिंह ठाकुर, संध्या पटेल, सुरेश पाटीदार, मनोहर सिंह मालवीय, अब्दुल हमीद अंसारी, फरजाना अंसारी, रईसा शाह, पवित्रा सारसिया, गजराज सिंह ठाकुर, लखनलाल परमार, मदन परमार, रामलाल कुशवाह, रमेश मेवाड़ा, पिंकी रायकवार, संजय जैन, नौशीन जहां, मांगीलाल राया, दीप्ति तोमर, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर सहित विद्यालय के विद्यार्थी एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे।