बेटियों ने बढ़ाया गौरव- इंडियन फिटनेस अकैडमी आष्टा में तैयारी कर रही 11 बालिकाओं का हुआ मध्यप्रदेश पुलिस में चयन

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- 🔆 बेटियों ने बढ़ाया गौरव 🔆डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मैदान पर संचालित इंडियन फिटनेस अकैडमी आष्टा मे तैयारी कर रही 11 बालिकाओं ने मध्यप्रदेश पुलिस में चयन होकर अकैडमी, अपने गाँव और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है! 1.शिवानी शर्मा पिता श्री रूपेश शर्मा गाँव पीपलीया कैलाश 2. जागृति परमार पिता श्री विष्णु प्रसाद गाँव मंडलाखेड़ी 3.प्रियंका पिता श्री फूल सिंह गाँव सांगाखेड़ी 4. निकिता देवड़ा पिता श्री जगदीश देवड़ा गाँव दीपलाखेड़ी 5. निशा राजपूत पिता श्री प्रेम सिंह राजपूत गावं चाचाखेड़ी 6. निकिता ठाकुर पिता श्री बिजेंद्र सिंह ठाकुर गाँव गोपालपुर 7. साक्षी विश्वकर्मा पिता

श्री राजेश विश्वकर्मा गाँव भगवानपुर 8. बुलबुल वर्मा पिता श्री रमेश चंद्र वर्मा गावं श्यामपूरा 9. चेतना परमार पिता श्री विक्रम सिंह परमार गाँव भौंरा 10. संजना वर्मा पिता श्री राम वर्मा गाँव शोभाखेड़ी 11. रचना मालवीय आष्टा अकैडमी के संचालक भारतीय सैना से रिटायर्ड राकेश सिंह, और अकैडमी के फिजिकल ट्रेनर बेनी ने सभी को शुभकामनाएं दी! हर साल अकैडमी से तैयारी कर रहे युवा अपना सपना पूरा कर रहे हैं पिछले साल 2025 में भी अकैडमी के 15 जवान भारतीय सैना में चयन हुए थे!

आष्टा । आष्टा क्षेत्र में आज कन्नौद रोड पर स्तिथ शासकीय गोदाम पर बनाये गये समर्थन मूल्य पर रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिये गेहूं उपार्जन केंद्र का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विधि विधान से केंद्र पर तोल कांटे का पूजन कर समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी का शुभारम्भ किया । केंद्र पर गेहूं बेचने आये प्रथम अन्नदाता किसान भाई का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने तिलक लगा कर स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने खरीदी केंद्र पर आवक,जावक,तोल, स्लॉट बुकिंग की जानकारी ली

एवं केंद्र पर जो किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने आयेंगे उनके लिये, छाया,पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये । विधायक इंजीनियर ने केंद्र पर बारदान कितना आया कि भी जानकारी ली । केंद्र प्रभारी को विधायक ने निर्देश दिए की केंद्र पर गेहूं बेचने जो भी अन्नदाता किसान भाई आये उनेह किसी भी प्रकार से कोई परेशानी,असुविधा ना हो,किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करें,उनेह अगर कोई परेशानी हो तो उसे सुने ओर हल करे, अगर समस्या वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर की हो तो उनेह अवगत कराये ओर समस्या का निदान करे । खरीदी केंद्र पर खरीदी कार्य के शुभारंभ अवसर पर एसडीएम नितिन टाले,किसान मोर्चे के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ईलाही,मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,राकेश सिसोदिया सहित अन्य किसान,कर्मी आदि उपस्तिथ थे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top