श्री सोमवंशीय श्रीराम मंदिर में माँ अम्बे की अखंड ज्योत के दर्शन कर पवन वर्मा ने लिया आशीर्वाद, पाँच दिवसीय गरबा महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु, प्रतिदिन हो रही माँ अम्बे की महाआरती

आष्टा। नगर के नजरगंज स्थित प्राचीन श्री सोमवंशीय श्रीराम मंदिर में माँ अम्बे महारानी गरबा उत्सव समिति द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय माँ अम्बे ज्योत स्थापना एवं गरबा महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा के चिरंजीवी पवन वर्मा मंदिर पहुँचे। उन्होंने माँ अम्बे महारानी की प्रज्वलित अखंड ज्योत के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चना की तथा आरती में सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर समिति अध्यक्ष निखिल कुशवाहा ने पवन वर्मा का स्वागत करते हुए आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर माँ अम्बे महारानी की ज्योत पाँच दिनों तक अखंड रूप से प्रज्वलित रहेगी। मंदिर परिसर को फूलों एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। पाँच दिवसीय गरबा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन गरबा, भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे माँ अम्बे महारानी की महाआरती होती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।माँ अम्बे की भक्ति से मिलता है सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संदेशमाँ अम्बे महारानी की पूजा-अर्चना के अवसर पर पवन वर्मा ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने माँ अम्बे महारानी से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं समाज अध्यक्ष सुरेश खत्री ने माँ अम्बे महारानी की आशीर्वाद स्वरूप चुनरी भेंट कर पवन वर्मा का स्वागत एवं सम्मान किया।कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव,

ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष श्री महेश मेवाड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, किसान जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश चौहान, मनीष डोंगरे, मनीष खत्री, मोंटू कौरी, मनोहर गौतम, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, आशीष गौतम, रितिक गौतम, अशोक गौतम, आशुतोष नामदेव, रिंकू नामदेव, राधेश्याम सोनी, दिलीप गौतम, रोहित खत्री, दिनेश गौतम, अजय अर्जुन, गोलू कुशवाहा सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top