नवागत मंडी सचिव मेश्राम का अध्यक्ष कुशवाह ने स्वागत कर 12 को अवकाश रखने की बात कही

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- उन्नतशील फल, सब्जी मंडी व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह ने स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति के नवागत मंडी सचिव नरेन्द्र मेश्राम को पुष्प गुच्छ भेंट कर सौजन्य भेंट की। श्री कुशवाह ने मंडी सचिव श्री मेश्राम को अपने व्यापारी भाईयों को आ रही परेशानियों से अवगत कराया और

मंगलवार 12 अगस्त को मुस्लिम समाज की जमात का कार्यक्रम होने के कारण फल सब्जी मंडी का नीलामी काम का अवकाश रखने को कहा। मंडी सचिव श्री मेश्राम ने अध्यक्ष श्री कुशवाह की बातों को गंभीरता से सुना और समझा। उन्होंने आश्वस्त किया कि आपके व्यापारी भाईयों की समस्याओं का निराकृत कराने के साथ ही 12 अगस्त को नीलाम कार्य बंद करने की मुनादी कराने की बात कही।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ श्रावण माह का चौथे अंतिम सोमवार पर प्राचीन शंकर मंदिर पार्वती नदी तट से बाबा भोलेनाथ की आरती के पश्चात पालकी में विराजमान होकर ढोल नगाड़े गाजे बाजे भजन मंडली के साथ निकले नगर भ्रमण पर बुधवारा श्री राम मंदिर पर पालकी के रूप में बाबा भोलेनाथ एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी का मिलन हुआ बड़े ही धूमधाम से संगीतमय आरती भजन गायक राजेंद्र जयसवाल, संतोष झवर, गोविंद चौहान, राजेश गौतम, तुलसी मानस मंडल एवं मंदिर के प्रमुख पंडित जी ने संपन्न कराई

बुधवारा प्रमुख मार्ग पुराना सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहा पर मनोज कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, परसराम कुशवाहा परिवार ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर श्रीफल भेंट किया आशीर्वाद लिया इस अवसर पर ग्राम देवन खेड़ी के बड़े पडियार श्री अनार सिंह जी का कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने पुष्प माला एवं दुपट्टा डालकर आत्मीय स्वागत सम्मान किया प्राचीन गणेश मंदिर ट्रस्ट,हिंदू उत्सव समिति सकल हिंदू समाज एवं मातृशक्ति व भक्तजन बड़ी संख्या उपस्थित रहे भव्य चल समारोह का कुशवाहा समाज द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव,

कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद, सकल हिंदू समाज अध्यक्षगण बी एस वर्मा, राजीव गुप्ता,नारायण भूरू मुकाती, मनीष डोंगरे, राधेश्याम सोनी, प्रेमनारायण जायसवाल, मुकेश नामदेव, गोपाल पांचाल, लखन पाटीदार, पवन यादव, रवि कुशवाहा, जगदीश खत्री, राजीव पवार, अचल कारार, महेश जाट, सुधीर ताम्रकार मेरवाल, रमेश मालवीय, मांगीलाल सिसोदिया, आदि का दुपट्टा डालकर पुष्प माला से स्वागत सम्मान किया इस अवसर पर अमरचंद कुशवाहा, दलकिशोरी कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा मामा, लखन सेन, धन्नालाल कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, सुनील परमार, गोपाल कुशवाहा पतंग अनिल कुशवाहा, मना बाबू कुशवाहा, संजय सुराणा आदि उपस्थित रहे।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041 ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (एमपीयूवीएनएल) के एमडी ने कहा है कि ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में प्रदेश निरंतर बेहतरीन कार्य कर रहा है। “प्रधानमत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली” योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने के लिये शासन प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रहा है। योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने पर शासन द्वारा 78 हजार रूपये की सब्सिडी का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। एमडी ने जनता से अपील की है कि पीएम सूर्य घर पोर्टल पर अधिक से अधिक आवेदन करें।

प्रदेश में लगभग 850 वेंडर इस कार्य में संलग्न किये गये हैं, आवेदक स्वयं उसमें से आप वेंडर का चयन कर सकते हैं। इस प्रकार प्रदेश के क्लीन एनर्जी (स्वच्छ ऊर्जा) के क्षेत्र में सहभागिता सुनिश्चित कर प्रदेश को अव्वल बनाने में अपना योगदान दें। एमडी ने बताया कि मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड और नॉलेज पार्टनर काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर ने साथ मिलकर मंगलवार को पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत मध्यप्रदेश में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिये कार्यशाला का आयोजन किया।

इसमें मीडिया को राष्ट्रीय और राज्य स्तरों पर रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने वाले प्रावधानों, इसमें मौजूद संभावनाओं और मध्यप्रदेश को सौर ऊर्जा संपन्न बनाने के प्रयासों की जानकारी दी गई। एमडी सौर ऊर्जा को लेकर सरकार के विजन, प्रदेश की सौर ऊर्जा नीति, पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया और प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में MPUVNL की भूमिका एवं”पीएम सूर्य घर योजना के तहत आवासीय घरों की छतों पर सोलर लगाने का प्रावधान किया गया है। इसमें पहले दो किलोवॉट के लिए प्रति किलोवाट 30 हजार रुपये और तीसरे किलोवॉट के लिए 18 हजार रुपये सब्सिडी केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही है।

इस तरह से तीन किलोवाट के रूफटॉप सोलर के लिए कुल 78 हजार रुपये की सब्सिडी उपलब्ध हैं।” पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर के लाभों को रेखांकित करते “इस योजना के बहुत सारे लाभ हैं। इस प्रोजेक्ट से ग्रिड पर उपभोक्ता की निर्भरता कम होती है। इससे दिन के समय उपभोक्ता के इस्तेमाल के लिए सस्ती बिजली उपलब्ध होती है। छतों पर सोलर सिस्टम को लगाने में उपभोक्ताओं की जितनी राशि व्यय होती है, वह पांच से छह वर्ष में रिकवर हो जाएगी। उसके बाद सोलर सिस्टम से बाकी समय में बिजली की बचत के माध्यम से लाभ होगा। इन तीन लाभों के अलावा एक नागरिक होने के नाते उपभोक्ता एक स्वच्छ पर्यावरण, एक क्लीन सस्टेनेबल इको सिस्टम के लिए योगदान कर पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top