श्रावण के प्रथम सोमवार को आष्टा में निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नगर, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का स्वागत

आष्टा। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आष्टा नगर में भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं दिव्य बाबा महाकाल पालकी शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। संध्या समय नगर के प्राचीन शंकर मंदिर, पार्वती नदी तट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं भगवान महाकाल की आरती के पश्चात बाबा भोलेनाथ पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले।पालकी शोभायात्रा के साथ बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े एवं भजन मंडली के भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।

जैसे-जैसे पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” एवं “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ बाबा महाकाल का स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।बाबा महाकाल की पालकी पुरानी सब्जी मंडी, बड़ा बाजार एवं प्रगति गली होते हुए बुधवारा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां भगवान महाकाल की भव्य आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि एवं

नगर के कल्याण की कामना की।कुशवाहा समाज ने किया बाबा महाकाल का भव्य स्वागतबुधवारा स्थित पुराने सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष एवं सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने पालकी में विराजमान बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती कर श्रीफल भेंट किया तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर परसराम कुशवाहा परिवार की ओर से भजन मंडली के सदस्यों का भगवान महाकाल के नाम से अंकित दुपट्टे पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कुशवाहा समाज के वरिष्ठजनों एवं

श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की पालकी पर गुलाब की पुष्प पंखुड़ियों की वर्षा कर अपनी अटूट आस्था एवं श्रद्धा प्रकट की।शिव भक्ति में डूबा आष्टा नगरश्रावण मास के प्रथम सोमवार को निकली बाबा महाकाल की पालकी शोभायात्रा ने पूरे आष्टा नगर को शिवमय कर दिया। भजन मंडली के भक्तिमय भजनों एवं भगवान शिव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पालकी यात्रा में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।शोभायात्रा का समापन बड़ा बाजार स्थित श्री गणेश मंदिर पर हुआ, जहां भगवान गणेश एवं

बाबा महाकाल की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष उमेश शर्मा, शेष नारायण मुकाती, सकल हिंदू समाज संरक्षक प्रेमनारायण शर्मा, मनोज कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, दलकिशोर कुशवाहा,

प्रेम नारायण जायसवाल, अचल किरार, मोंटू कौरी, गोपाल पांचाल, प्रतीक माहडिक सहित सकल हिंदू समाज के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।प्राचीन शंकर मंदिर में आयोजित संध्या आरती में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती तथा पार्षद सुभाष नामदेव सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top