वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर आष्टा में निकला भव्य चल समारोह, सकल हिंदू समाज एवं नवदीप उत्सव समिति ने किया भव्य स्वागत-सम्मान, वीर दुर्गादास राठौर के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को किया नमन

वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर आष्टा में निकला भव्य चल समारोह, सकल हिंदू समाज एवं नवदीप उत्सव समिति ने किया भव्य स्वागत-सम्मान, वीर दुर्गादास राठौर के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को किया नमन

आष्टा। वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को आष्टा में क्षत्रिय राठौर समाज द्वारा भव्य एवं गौरवमयी चल समारोह निकाला गया। समारोह में समाजजनों सहित नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में युवा एवं मातृशक्ति ने सहभागिता कर वीर दुर्गादास राठौर के शौर्य, पराक्रम, त्याग, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया।चल समारोह का शुभारंभ प्रातः 8 बजे गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से हुआ।

घोड़े, ध्वज, बैंड एवं आकर्षक साज-सज्जा के साथ निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अस्पताल चौराहा, राम मंदिर सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। पूरे मार्ग में वीर दुर्गादास राठौर के जयघोष गूंजते रहे। युवा वर्ग एवं मातृशक्ति की विशेष सहभागिता ने समारोह को भव्यता प्रदान की। डॉ. तरुण मुरारी बापू भी शोभायात्रा में शामिल रहे।सकल हिंदू समाज ने किया भव्य स्वागतबुधवारा खंडेलवाल चौराहा स्थित बाबा नमकीन भंडार के समीप सकल हिंदू समाज की ओर से चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया।

सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा तथा संयोजक मुकेश नामदेव ने रथ पर विराजमान वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन एवं आरती की तथा श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर राठौर समाज अध्यक्ष गौरीशंकर राठौर, उपाध्यक्ष हेमंत राठौर जय दुर्गे, कोषाध्यक्ष हेमंत राठौर हरिओम, महामंत्री जुगल किशोर राठौर सहित समाज के वरिष्ठजन वीरेंद्र राठौर, देवकरण राठौर, राजू राठौर, दीपक राठौर, मोहन राठौर आदि का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

सकल हिंदू समाज के मिडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, शिव मामा मेवाड़ा, आनंद गोस्वामी, प्रेमनारायण जायसवाल, अचल किरार, मोंटू कौरी, रमेश मालवीय, मनोहर बैरागी, वरिष्ठ पार्षद सुभाष नामदेव, नंदकिशोर यादव, विशेष सहयोगी महेश राठी, मुकेश आर्य, शैलेश शर्मा, शुभम कुशवाहा सहित समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया।वहीं नवदीप उत्सव समिति की ओर से नरेंद्र कुशवाहा पटेल, आकाश कुशवाहा, राम कुशवाहा, मनोहर कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, धरम कुशवाहा सहित समिति के सदस्यों ने भी पुष्पवर्षा कर राठौर समाज के पदाधिकारियों एवं

समाजजनों का स्वागत-सम्मान किया।नरेंद्र कुशवाहा ने कहा—दुर्गादास राठौर का जीवन स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणाइस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर केवल राठौर समाज के गौरव ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के वीर सपूत हैं। उनका पूरा जीवन मातृभूमि, स्वाभिमान, धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को वीर दुर्गादास राठौर के जीवन से साहस, त्याग, संगठन, राष्ट्रभक्ति और अपने संस्कारों के प्रति समर्पण की प्रेरणा लेनी चाहिए। ऐसे महापुरुषों की जयंती केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है।नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सकल हिंदू समाज सदैव समाज के सभी वर्गों के गौरव, महापुरुषों और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के सम्मान के लिए एकजुट होकर खड़ा रहेगा। आष्टा की पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और

सभी समाजों के सम्मान की रही है और इसे और मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।राठौर मंदिर धर्मशाला में हुआ समापन समारोहचल समारोह के राठौर मंदिर धर्मशाला पहुंचने पर सर्वप्रथम वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ आरती की गई। इसके पश्चात मंच पर उपस्थित अतिथियों का राठौर समाज की ओर से स्वागत-सम्मान किया गया।समारोह में क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, डॉ. तरुण मुरारी बापू, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा,

पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागोरी, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, व्यापारी महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, मार्केटिंग पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह पटाडा, अंजलि विशाल चौरसिया सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया।समापन अवसर पर समाजजनों ने वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात सभी समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top