

आष्टा । विधायक गौपालसिंह इंजीनियर ग्राम मूंडला मोहब्बा एवं नोगांव में आयोजित मातारानी के गरबा कार्यक्रम में शामिल होने रात्रि में ग्राम पहुचे । ग्राम पहुचे विधायक इंजीनियर का भव्य स्वागत,सम्मान किया । विधायक श्री इंजीनियर ने मातारानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । ग्राम मूंडला मोहब्बा में मातारानी के स्थापित गरबे कार्यक्रम में विधायक ने ग्रामीणों एवं सरपंच की मांग पर करीब 24 लाख के नये विकास कार्यो की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक गौपालसिंह इंजीनियर ने मातारानी के गरबा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने ग्राम ग्राम,खेत खेत नर्मदा का जल पहुचा कर किसानों के जीवन मे उनकी आर्थिक उन्नति का एक ऐसा अध्याय भाजपा सरकार ने लिख दिया है,

जिसे आने वाली पीढ़ी याद करेगी । खेतो तक नर्मदा का जल पहुचने के कार्य का खाचरौद से शुभारम्भ कर दिया है,प्रयास है कि एक सप्ताह में हर तरह खेत,नदी,बैराज,खाल,स्टॉप डेम तक नर्मदा का जल पहुच जाये, आपका विधायक आपके लिये दिन रात कार्य कर रहा है,बस आपका आशीर्वाद बना रहे,बाकी विकास की बात आप मुझ पर छोड़ दे । विधायक इंजीनियर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी की 100 वी सालगिरह तक भारत को विकसित भारत,अखंड भारत एवं विश्वगुरु बनाने का जो लक्ष्य तय किया एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में मप्र को विकसित मप्र बनाने का जो सपना देखा है,ये सपना ग्रामो के समग्र विकास से ही सम्भव है । प्रत्येक ग्राम का भी शहरों की तरह विकास हो,ग्रामो में ही सभी सुख सुविधाए हो यही तो विकसित भारत की कल्पना मोदी जी एवं मुख्यमंत्री जी ने की है ।

अकेले आपकी पंचायत मूंडला मोहब्बा में तीन साल में करीब 50 से 60 लाख के विकास कार्य हो चुके है,जो एक इतिहास है । आगे भी आप जो कहेंगे वो कार्य होंगे ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि कुछ ही महीने में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल के माध्यम से आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 282 ग्रामो में नर्मदा मैय्या का जल पहुचाया जायेगा, 1478 करोड़ की उक्त योजना का आष्टा को बड़ा लाभ मिलने वाला है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कई बड़ी बड़ी सौगातें दी उनमें से हमारे आष्टा विधानसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी योजनाएं,बड़े विकास के कार्य हुए है । उसमे से सबसे बड़ी ढाई हजार करोड़ की नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का लाभ हमे मिला है।

इस योजना से खेतो खेत नर्मदा जी का पानी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को मिलना शुरू हो गया है । अब अपना पूरा क्षेत्र हराभरा नजर आयेगा,अन्नदाता की आय दो गुनी नही चार गुनी बढ़ेगी,कृषि उपज का उत्पादन बढेगा,हमारा किसान भाई दो के स्थान पर तीन तीन फसल प्राप्त कर सकेगा । जब किसान खुश और संपन्न होगा तो हमारे व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक, खुशी आयेगी, क्षेत्र में सब ओर संपन्नता होगी और यही विकसित भारत की कल्पना में है ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि लगभग 250 करोड़ की उक्त योजना का लाभ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 226 ग्रामो को मिलेगा एवं इससे 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा लाभान्वित होगा । आगामी 6/8 माह में खेतों को पूरी तरह से नर्मदा का पानी मिलने लगेगा ऐसे प्रयास कर रहे है ।

सरकार की अन्नपूर्णा योजनाओं से आज देश मे गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 80 करोड़ गरीबो मो मुफ्त अनाज मिल रहा है ।लाडली बहना योजना में हर माह खाते में 1500/₹ आ रहे है ।आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक के इलाज की सुविधा का लाभ मिल रहा है । इसके साथ ही स्वच्छता,हर घर नल से जल,प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कई कार्य किये हैविधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान,व्यापारियों, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है। विधायक इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है।

लाडली बहनाओ को हर माह 15 सो रुपये खाते में आ रहे है,जल्द ही जो बहने छूट गई है उनके भी नाम जुड़ेंगे और आने वाले समय मे सरकार अपने वादे के तहत हर बहन को 03 हजार की राशि भी करेगी । आयुष्मान कार्ड बने है जिन्हें गम्भीर बीमारी में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा है,हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को हर साल किसान सम्मान निधि मिल रही है । विधायक ने कहा की मेरी प्राथमिकता है की हर ग्राम में मांगलिक भवन, टीन शेड,सुव्यवस्तिथ मोक्षधाम का निर्माण हो ।

मूंडला मोहब्बा में ग्रामीणों एवं सरपंच की मांग पर विधायक श्री इंजीनियर ने ग्राम पंचायत मुंडला मोहब्बा में 24 लाख के नये विकास कार्यो की घोषणा की जिसका सभी ने स्वागत कर विधायक का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी अतिथियों का ग्राम पंचायत मूंडला मोहब्बा की ओर से सरपंच अरविन्द सिंह पटेल के नेतृत्व में भव्य स्वागत सम्मान किया गया । कार्यक्रम में महेंद्र सिंह ठाकुर गऊखेड़ी,उदयसिंह आचार्य,जीवनसिंह ठाकुर,योगेंद्रसिंह ठाकुर छोटू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,आसपास की पंचायत के सरपंच बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
