जैन मुनि विश्वसुर्य सागर महाराज ससंघ मंगल प्रवेश आज

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य तपस्या तपोनिधि पूज्य मुनि श्री विश्वसुर्य सागर जी महाराज व वात्सल्य ऋषि मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश 27 दिसम्बर दिन शनिवार को प्रातः 8:30 बजे कृषि उपज मंडी गेट कन्नौद रोड से होने जा रहा है दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामन्त्री श्री कैलाश जैन चित्रलोक ने बताया कि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के अनमोल रत्न चतुर्थ कालीन चर्या धारी द्वी मुनिराज संघ का चातुर्मास सनावद निमाड़ अंचल के सनावद नगर में सम्पन्न हुआ।

तत्पश्चात पूज्य मुनि श्री विहार करते हुए मालवांचल में हमारे नगर आष्टा में पधार रहे है मुनि श्री की अदभुत प्रवचन शैली से जैन ही नही जैनेतर बन्धु भी प्रभावित हो रहे है वे तपश्या तपोनिधि वात्सल्य ऋषि के नाम से जाने जाते है मुनि संघ की मंगल आगवानी में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की विनती दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष आनंद जैन पोरवाल महामन्त्री कैलाश जैन चित्रलोक कोषाध्यक्ष निर्मल जैन शिक्षक मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप जैन नीलबड़ महामन्त्री धीरज जैन नीलबड़ व मुकेश पोरवाल वैभव जैन आस्था मनीष जैन सांक्षी पवन जैन राकेश जैन कमलेश जैन रविन्द्र जैन लक्ष्पति वीरम जैन आदि ने की है।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आज जनसुनवाई में आये अन्य नागरिको की विधायक ने सुनी समस्याए। आज जनसुनवाई में जावर तहसील के करीब 10 ग्रामो के किसान भाजपा किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ईलाही के नेतृत्व में विधायक कार्यालय पहुचे एवं जनसुनवाई में सभी किसानों ने विधायक को एक ज्ञापन सौपा ओर मांग की की डेम से नहरों में जो पानी छोड़ा था उसे 15 दिन में ही बन्द कर दिया है । बोई फसल उग आई है,उसे पानी की जरूरत है सिंचाई विभाग को पानी छोड़ने के लिये निर्देशित किया जाये । आन जनसुनवाई में ग्राम सिद्धिकगंज, जसमत,देहमत, नीलबड़, शाहजहांपुर, गुराडिया राव, बजाखेड़ी आदि ग्रामों के

किसान जनसुनवाई में विधायक कार्यालय पहुंचे थे । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये।

जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा,जो मांग शासन स्तर की है उनेह वे शासन तक पहुचायेंगे। विधायक कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया की आज जनसुनवाई में आये ग्रामीणों ने विधायक की जनसुनवाई में पहुचे ग्राम खेड़ापुरा नल जल योजना की विद्युत सप्लाई चालू करवाने, भूफोड़ में ठेकेदार द्वारा

नल जल योजना का घटिया निर्माण कार्य करने, प्लॉट का रजिस्ट्री उपरांत नामंत्रण कराने, ग्राम सिद्वीकगंज, नीलबड़, पगारिया, बापचा, देहमत, इलाही, बांदरियाडाल, पीपलिया खाड़ी, कन्नौद मिर्जी जसमत आदि गॉवों की फसल में सिंचाई हेतु रामपुरा डेम से नहर में पानी चालू करवाने, कपिल धारा योजना का लाभ प्रदाय कराने,ग्रेवल रोड़ निर्माण ग्राम पारदीखेड़ी,कांकरिया खेड़ी में चबुतरा निर्माण हेतु राशि प्रदाय कराने,कांकरिया खेड़ी जोड़ पर प्रतिक्षालय निर्माण कराने,संबल योजना का लाभ हेतु,नौगाँव में जल आपूर्ति हेतु पानी का टेंकर प्रदाय कराने, तहसील सीहोर से संबंधित प्रकरण,हीरापुर में सामुदायिक भवन निर्माण कराने,

आन्नदीपुरा में मुक्तिधाम में मुरमीकरण कराने, खड़ी हाट मांगलिक भवन निर्माण हेतु जनपद पंचायत से एन ओ सी प्रदाय कराने,ग्राम चामसी में खेल मैदान हेतु भूमि आवंटन कराने,. किल्लोद में मुक्तिधाम सौंदर्गीकरण कराने ,बीमारी के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदाय कराने, आवासहीन आदिवासियों को मकान दिलवाने हेतु, सिंदुर उपवन सिद्वीकगंज में पौधों की सिंचाई हेतु सोलर पम्प एवं सोलर विद्युत प्रदाय कराने संबंधी, . B.PL. कार्ड बनवाने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top