

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– विधायक कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में कई ग्राम के ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु पहुचे । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है ।

आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा,जो मांग शासन स्तर की है उनेह वे शासन तक पहुचायेंगे। विधायक कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया की आज जनसुनवाई में आये ग्रामीणों ने विधायक की जनसुनवाई में

मध्यान्ह भोजन शक्ति स्वयं सहायता समूह लाखिया को बदलने, लसुड़िया सुखा में सीसी रोड़ निर्माण एल एनड टी की पाईप लाईन का कार्य किलेरामा में पूर्ण कराने, बाउपुरा में मुरमीकरण करानें सामुदायिक भवन टीन शेड निर्माण ग्राम मोलूखेड़ी में स्वीकृत करने, बेट्री युक्त स्कूटी प्रदाय कराने, ग्राम मेमदाखेड़ी में नवीन ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,प्रसूति उपरांत प्रदाय की जाने वाली राहत राशि दिलाने, विद्युत देयक समायोजन के संबंध में, प्रधानमंत्री आवास (कुटी) प्रदाय कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये ।


