

आष्टा । भगवान जगन्नाथ जी अपनी मौसी के घर आनंद धाम बुधवारा स्तिथ निवास पर पधारने के उपलक्ष्य में आज से 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन प्रारम्भ हुआ है भागवत के प्रथम दिवस में भागवत का महत्व विस्तार से बताया और समझाया गया । भागवत रूपी ज्ञान वेतरणी नदी को पार करने के लिए भागवत श्रवण करना भजन, ध्यान अवश्य करना चाहिए । पंडित कन्हैयालाल शर्मा ने नारद के पूर्व जन्म की कथा विस्तार से बताई ।आनन्द धाम पर दिनांक 17 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक

प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कथा का आयोजन होगा । पंडित भवानी शंकर शर्मा ने सभी से आनंद धाम बुधवारा पहुच कर कथा का लाभ लेने की अपील की है । भागवत कथा में आज भवानी शंकर शर्मा, बृजमोहन सोनी, शिव श्रीवादी, दीपेश गौतम, मंगला देवी, राधा शर्मा,आनंद नेहा शर्मा, राम प्रतिभा शर्मा, चंद्रेश माधवी शर्मा, शीला शर्मा आदि भक्तगण उपस्थिति रहे एवं भागवत का श्रवण किया गया । पंडित गजेंद्र शास्त्री धर्माधिकारी ने सभी नगर वासीयो से कथा में पधार कर धर्म लाभ उठाने की अपील की है ।

आष्टा । आष्टा नगर के किले पर स्तिथ श्री दिगम्बर जैन मंदिर में विराजित पूज्य मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज साहब के दर्शन करने एवं मुनिश्री का आशीर्वाद लेने आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर किला मन्दिर पहुचे एवं पूज्य मुनिश्री को वंदन कर उनका आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,नगर भाजपा के महामंत्री मोहित सोनी ने भी मुनिश्री के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद लिया ।

विधायक कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के आठो मंडलों की हुई कामकाजी बैठक,डिजिटल प्लेटफार्म अभियान की हुई समीक्षा, बूथ स्तर तक संगठन को शक्तिशाली बनाने की बनी योजना

आष्टा । मध्य प्रदेश में विधानसभाओं के चुनाव में यू तो अभी काफी देर है । लेकिन भारतीय जनता पार्टी हमेशा संगठन को मजबूत और उसे सक्रिय रहने के लिए हमेशा कार्य करती है । सीहोर जिला भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य में विधायक कार्यालय पर आष्टा विधानसभा क्षेत्र के आठो मंडलों की कामकाजी बैठक संपन्न हुई । बैठक में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, मंडल प्रभारी भूपेन्द्र सिसोदिया,

आनंद पटेल ने संगठन को बूथ स्तर तक किस तरह शक्तिशाली और सक्रिय बनाया जाए एवं डिजिटल प्लेटफार्म को लेकर सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल के महामंत्रियों को जानकारी दी । इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने सभी मंडल अध्यक्षों महामंत्रियों एवं मंडलों के प्रभारीयो से हर प्रकार से सहयोग का वादा किया । बैठक का संचालन विशाल चौरसिया ने एवं अंत में आभार विजेंद्र सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।




