
सभी नागरिको को श्रावण मास की दी बधाई आष्टा । प्रारम्भ हुए पवित्र श्रावण मास में भगवान भोले नाथ के भक्त बाबा की भक्ति,सेवा,पूजा,अभिषेक,तप,त्याग,संयम,प्रकृति संरक्षण और आत्मशुद्धि के कार्य मे पूरे माह रत रहते है । इस श्रावण महीने में पूजा-पाठ, दान और सदाचार का विशेष महत्व माना गया है। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी नागरिको को पवित्र श्रावण मास के प्रारम्भ होने पर बधाई शुभकामनाएं दी है । आष्टा नगर में माँ पार्वती नदी के किनारे स्तिथ प्राचीन शंकर मन्दिर,नेवज-दूधी नदी के संगम स्थल दोमेल पर स्तिथ शिवालय,देवबड़ला,पार्वती नदी का उदगम स्थल सहित सभी क्षेत्रों में स्तिथ शिवालयों में

पूरे माह हजारों की संख्या में भोले के भक्त,कावड़ यात्री भोले के दर्शन,पूजन,पवित्र नदियों के जल से अभिषेक के लिये शिवालयों में पहुचते है । भक्तों को,कावड़ यात्रियों को कही कोई परेशानी ना हो इसको लेकर आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह किरार एवं एसडीओपी दामोदर गुप्ता को निर्देशित किया कि आष्टा के व अन्य सभी प्रसिद्ध क्षेत्र के शिवालयों में पूरे माह खास कर श्रावण मास में पढ़ने वाले सभी सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त एवं कावड़ यात्री ग्राम ग्राम से कावड़ लेकर एवं माताएं बहने पवित्र जल लेकर आष्टा स्तिथ प्राचीन शंकर मन्दिर व अन्य सभी शिवालयों में पहुचते है आने वाले भक्तों,कावड़ यात्रियों,ग्राम ग्राम से पैदल आने वाली महिलाओं को कही भी कोई परेशानी ना हो,

उनकी सुरक्षा,आष्टा नगर में यातायात व्यवस्था ,शहर की सड़को को मवेशियों से मुक्त करने,शंकर मन्दिर पहुच मार्ग पूरी तरह से वाहनों के अतिक्रमण से मुक्त करने,साफ,सफाई,प्रकाश व्यवस्था जैसी सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करना सुनिश्चित करे । प्रशासन,पुलिस,नपा,बिधुत मंडल संयुक्त रूप से योजना बना कर सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने एसडीएम एवं एसडीओपी को यह भी निर्देश दिये कि इस ही तरह जावर-कोठरी नप क्षेत्र में एवं अनुविभाग के सभी थाना क्षेत्रों के अधिकारियों को भी निर्देश कर श्रावण मास में सभी क्षेत्रों से निकलने वाली कावड़ यात्राओं में सुरक्षा के समुचित प्रबंध व व्यवस्थाओं को करने के निर्देश दे ।

“सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद आष्टा की जन-जागरूकता टीम एवं स्वच्छता मित्रों के सहयोग से फिल्टर प्लांट के सामने मंदिर के पास वर्षों से जमा कचरे के ढेर को पूर्ण रूप से हटाया गया। इसके साथ ही उक्त स्थान पर स्वच्छता संबंधी प्रेरक स्लोगन लिखे गए तथा भविष्य में कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई किए जाने संबंधी चेतावनी भी अंकित की गई।इस अवसर पर नागरिकों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर

कचरा न फैलाएं, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग दें।यह अभियान नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन एवं निगरानी में संचालित किया जा रहा है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सफाई दरोगा अमर सांगते, किशोर डुमाने, राजकुमार अकेला, विनय सिंह, अनीश सोलंकी, कमल बागवान, फिल्टर प्लांट के अन्य कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई…..जनसुनवाई में पहुचे ग्राम टिटोरिया के किसान,वर्ष 2024-25 की पीएम फसल बीमा राशि दिलाने की मांग का विधायक को सौपा पत्र

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टिटोरिया के किसानों ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को एक मांग पत्र सौपा,जिसमे उन्होंने मांग की,की ग्राम टिटोरिया के किसानों की वर्ष 2024-2025 में अतिवृष्टि से सोयाबीन की लगभग पूरी फसल नष्ट हो गई थी । लेकिन ग्राम के किसी भी किसान को पीएम फसल बीमा योजना की कोई राशि नही आई । जबकि बैंक से हमारी प्रीमियम राशि भी काटी गई है ।

हमारी खराब हुई फसल की बीमा राशि क्यो नही आई कहा गड़बड़ हुई इसकी जांच हो एवं फसल बीमा की राशि दिलाई जाये । विधायक ने इस मामले को गम्भीरता से लिया और बीमा कम्पनी के जिम्मेदारों से जानकारी लेने का भरोसा आये किसानों को दिया । इसके साथ हीविधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से

कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है।

आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में श्रीराम धर्मशाला मूण्डला मोहब्बा में टीन शेड निर्माण,पति की मृत्यु उपरांत संबल कार्ड योजना से दी जाने वाली राशि प्रदाय कराने,असत्य तथ्यों के

आधार पर दर्ज प्रकरण के संबंध में,हमीदखेड़ी में श्रीराम देव बाबा मंदिर चबूतरा पर छत निर्माण कराने,ग्राम सुशील नगर में दुर्गा स्व सहायता समुह को खाद्यान्न प्रदान कराने,सतबड़ा केशांतिधाम में टीन शेड निर्माण कराने,सम्मान निधि दिलाने,डुका के किसानो को फसल बीमा राशि प्रदाय कराने,दीव्यांग मेडीकल प्रमाण पत्र प्रदाय कराने,श्रीमती सुनीता बाई को नगर पालिका आष्टा में पति के स्थान पर नियुक्ति कराने,ग्राम गोपालपुर में ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,ग्राम अमीपुर में टेंकर प्रदाय कराने,

कानराखेड़ी में सीसी रोड़ निर्माण हेतु राशिस्वास्थ्य लाभ हेतु आर्थिक सहायता प्रदाय कराने,गुवाड़िया वाज्याप्त की भजन मंडली हेतु वाद्ययंत्र प्रदाय कराने,मार्शल कराटे हेतु किट मेट प्रदान कराने,नगर पालिका से सहायता प्रदाय कराने,वर्ष 2024 एवं 2025 में नष्ट हुई सोयाबीन फसल का फसल बीमा प्रदाय कराने,ग्राम नोगांव में पेरवाल समाज धर्मशाला निर्माण हेतु राशि प्रदाय कराने एवं बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने हेतु

स्थान आवंटित कराने,म.प्र. की सबसे युवा पर्वतारोही प्रीति परमार को माउंट कोजिउस्को अभियान हेतु सहायता राशि प्रदाय कराने,शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने,ग्राम सेवदा में उच्च अध्ययन हेतु महाविद्यालय स्वीकृत कराने,ग्राम उदयपुर जागीर में सांदीपनि विद्यालय की बस सुविधा प्रदाय कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।
