रेहटी पुलिस ने बैटरी चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सीहोर जिला पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरणदिनांक 04.06.2026 को फरियादी जगदीश साहू पिता स्व. शिवदयाल साहू, उम्र 67 वर्ष, निवासी बायां, थाना रेहटी, जिला सीहोर ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30.05.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर उनके दो डम्परों से कुल चार बैटरियां चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।इसी प्रकार दिनांक 04.06.2026 को फरियादी शैलेन्द्र मीणा पिता

रामकिशन मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम आमला, थाना रातीबढ़, जिला भोपाल, हाल निवासी ग्राम बोरी, थाना रेहटी, जिला सीहोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30.05.2026 की रात्रि में उनके हार्वेस्टर से एक्साइड कंपनी की दो बैटरियां, अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 289/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।पुलिस की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन और

एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश की गई।जांच के दौरान संदेही सचिन चौहान एवं शहीद मंसूरी से चोरी गई बैटरियों के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने उक्त चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई कुल 06 बैटरियां तथा घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार बरामद की गई।पुलिस द्वारा कुल लगभग 4 लाख रुपये मूल्य का मशरूका विधिवत जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी 1. सचिन चौहान पिता संतूलाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम धतूरा, थाना नैनपुर, जिला मंडला, हाल निवासी मधुबन कॉलोनी, मंडीदीप, जिला रायसेन। 2. शहीद मंसूरी पिता बफाती खां, उम्र 39 वर्ष, निवासी 610 क्वार्टर, हिनोतिया आलम, कोलार रोड, भोपाल, जिला भोपाल।सराहनीय भूमिकाउक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, प्रधान आरक्षक महेन्द्र कुमार, आरक्षक विकास, योगेश, अभिषेक तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top