

आष्टा। विजयादशमी पर्व को लेकर नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में पुराने दशहरा मैदान में लंकापति रावण के विशाल पुतले का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। विजयदशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष मोहित सोनी के नेतृत्व में कलाकार रावण के पुतले को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।रावण निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) अपनी टीम के साथ पुराने दशहरा मैदान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुतला निर्माण में

जुटे कलाकारों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।दो स्थानों पर होगा रावण दहनविजयादशमी के अवसर पर नगर में दो स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। सबसे पहले पुराने दशहरा मैदान में शाम 6 बजे रावण दहन होगा। इसके पश्चात बड़े दशहरा मैदान में रावण दहन किया जाएगा।

वहीं, विजयदशमी उत्सव समिति का भव्य जुलूस दोपहर 1 बजे भाऊबाबा मंदिर, कुम्हार मोहल्ले से प्रारंभ होगा।इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के साथ सुभाष नामदेव, मनीष डोंगरे, मोंटू कोरी, अशोक डोंगरे, रिंकू नामदेव, अमित गौतम, मुकेश नामदेव, प्रशांत श्रीवास्तव, सुनील कचनेरिया, अचल किरार, अमरचंद्र पटेल, लखन मेवाड़ा, नकुल खत्री, चंद्रप्रकाश गौतम एवं दिनेश गौतम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

