

आष्टा नि.प्र.। विगत दिनो माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा हाई स्कूल एवं हॉयर सैकेण्ड्री के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये जिसमें एक बार पुनः नगर के अलीपुर स्थित मार्टिनेट विद्यालय ने अपनी शिक्षा की गुणवत्ता का प्रदर्शन करते हुये कक्षा 12वीं के गणित संकाय के विद्यार्थी आयुष जाटव को जिला मेरिट सूची मे तृतीय स्थान दिलवाने मे सफलता प्राप्त की इस अवसर पर विद्यार्थी आयुष जाटव का विद्यालय परिसर मे भव्य स्वागत किया गया

और उन्हे शुभकामनाए प्रेषित करते हुये उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई अपने संबंध मे आयुष ने अपने संबोधन मे कहा कि मैं प्रतिदिन 7 से 8 घण्टे नियमित पढ़ाई करता था और मार्टिनेट विद्यालय के कुशल शिक्षक/शिक्षिकाओं ने हर कदम पर मेरा पूरा-पूरा साथ दिया जिसके लिये मै उन सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हॅू । उन्होने मुझे जो नींव प्रदान की है वो निश्चित रूप से मेरे भविष्य की आधारशिला है।

आयुष ने विद्यालय के प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी का विशेष आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय के संचालक नौशे खान प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी, प्राचार्या श्रीमति प्रीति त्रिवेदी, उप प्राचार्या श्रीमति शिखा तिवारी तथा प्रबंधक मण्डल की ओर से श्रीमति रेखा शर्मा, अतुल जैन सुराणा, कुशल भूतिया, राखी यादव एवं रचना ठाकुर ने विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी ।
