मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिधुत लाइन को हटवाने की मांग का विधायक को सौपा मांग पत्र

विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई…. जनसुनवाई में पहुचे वार्ड 15 के नागरिक, मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिधुत लाइन को हटवाने की मांग का विधायक को सौपा मांग पत्र

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आष्टा नगर पालिका के वार्ड क्र 15 के परेशान,पीड़ित नागरिक युवा संगठन के अध्यक्ष आनन्द गोस्वामी के नेतृत्व में विधायक कार्यालय पहुचे ओर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर से मिल कर बताया कि वार्ड में रहने वाले नागरिको के मकानों के ऊपर से बिजली की निकली हाईटेंशन लाइन से हमेशा घटना दुर्घटना का भय बना रहता है,रिहायशी क्षेत्र से उक्त हाईटेंशन लाइन को अन्यत्र शिफ्ट किया जाये । इस हाईटेंशन लाइन से पूर्व में कई घटनाएं दुर्घटना घट चुकी है ।

विधायक इंजीनियर ने वार्ड के सभी नागरिको की पीड़ा सुनी,जानी ओर तत्काल बिधुत वितरण कम्पनी के डीई को निर्देशित किया कि इस मामले को गम्भीरता से ले और समस्या का निदान करे । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने वार्ड 15 के आये सभी नागरिको को इस समस्या को हल करने का भरोसा दिया । इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है ।

आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है।

आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में पेंशन एवं राशन का लाभ दिलवाए जाने,ग्राम डाबरी से बड़लिया बरामद रोड तक मोरम आदि डलवाने,ग्राम पंचायत अमरपुरा के ग्राम गुराडिया खुर्द में माता मंदिर निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने,

गोपालपुर से डुका तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति करवाने,ग्राम पंचायत गाजना में मालवीय समाज धर्मशाला में टीन सेट निर्माण,ग्राम बिशुखेड़ी के मुख्य मार्ग पर कीचड़ और जल भराव की समस्या के समाधान कराने,आवास योजना का लाभ दिलाने,संबल योजना का लाभ दिलाने,ग्राम पंचायत टीटोरिया के श्मशान घाट तक सड़क निर्माण कराने,ग्राम पंचायत भटोनी में टीन शेड स्वीकृत करने,ग्राम पंचायत कर्मनखेड़ी में नवदुर्गा उत्सव समिति मालवीय समाज में निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने,

वार्ड नंबर 15 इंदिरा कॉलोनी में रिहायशी इलाकों में मकान के ऊपर से खतरनाक विद्युत हाई टेंशन लाइन को हटवाने,सहित अन्य आवेदन पत्र प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top