बहनों ने लंबी उम्र के लिए रखा भाई दूज का व्रत, भाइयों ने लिया आजीवन रक्षा का संकल्प- भाई-बहन का रिश्ता निस्वार्थ प्रेम और अटूट विश्वास की डोर- प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट

बहनो ने बांधा भाईयों कि कलाई पर रक्षा सूत्र, आरती उतारकर कराया मुंह मीठा, भाइयों ने लिया बहनों की रक्षा का संकल्प, प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट पहुंचे अपनी बहन के घर, बहन ने आरती उतार कर दिया लंबी उम्र का आशीर्वाद

आष्टा- अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व ‘भाई दूज’ श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न, भाइयों ने लिया आजीवन रक्षा का संकल्प। सनातन संस्कृति और हमारी समृद्ध परंपराओं में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और अटूट बंधन को समर्पित पावन पर्व ‘भाई दूज’ दीपावली के दूसरे दिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उस आत्मीय रिश्ते का प्रतीक है जहाँ भाई और बहन जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुःख के साथी बनने का संकल्प लेते हैं। इस विशेष अवसर पर आज बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, आरोग्यता और उज्ज्वल भविष्य के लिए उपवास रखा, वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों के घर जाकर स्नेहपूर्वक भोजन ग्रहण किया।

Oplus_16908288

व्रत और परंपरा का निर्वहन- भाई दूज की प्राचीन परंपरा के अनुसार, बहनें सुबह से ही अपने भाइयों की दीर्घायु की कामना के साथ व्रत रखती हैं। भाई अपनी बहनों का आमंत्रण स्वीकार कर उनके घर पहुँचते हैं और भोजन ग्रहण करते हैं, जिसके पश्चात शाम को बहनें अपना उपवास खोलती हैं। इसी गौरवशाली परंपरा का पालन करते हुए अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट की माताजी, श्रीमती अयोध्या बाई ने भी अपने भाई श्री राम अवतार की लंबी उम्र के लिए पूरी निष्ठा के साथ उपवास रखा।

Oplus_16908288

भाइयों ने उपहार देकर लिया बहनों का आशीर्वाद- इसी पावन क्रम में गोलू शर्मा, शिवानी शर्मा और साक्षी शर्मा अपनी बहन लक्ष्मी धनंजय जाट के निवास पहुँचे। बहन लक्ष्मी ने भाई गोलू शर्मा का तिलक लगाकर और आरती उतारकर मुंह मीठा कराया तथा उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। भाई-बहनों के इस पवित्र बंधन के बीच भाईयों के भोजन ग्रहण करने के तत्पश्चात बहनों अपना उपवास खोला। इस अवसर पर भाइयों ने अपनी बहन को उपहार भेंट कर सदैव उनके साथ खड़े रहने और हर परिस्थिति में उनकी रक्षा करने का दृढ़ संकल्प लिया।

बहन के घर पहुँचे भाई, आत्मीयता से हुआ सत्कार- पर्व के इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा प्रदेश संगठन मंत्री व प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय जाट अपनी बहन के घर ग्राम झरखेड़ा पहुँचे। यहाँ बहन ने भाई का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया—माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और मिठाई से उनका मुँह मीठा कराया। इसके बाद बहन ने श्रीफल (नारियल) भेंट कर भाई को लंबी उम्र और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस भावुक और आत्मीय पल में भाई धंनजय जाट ने अपनी बहन को हर परिस्थिति में सदैव साथ निभाने और उनकी रक्षा करने का दृढ़ संकल्प लिया।

Oplus_16908288

इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट ने भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाई दूज का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर और पारिवारिक मूल्यों का आधार है। यह दिन हमें सिखाता है कि भाई-बहन का रिश्ता निस्वार्थ प्रेम और अटूट विश्वास की डोर से बंधा होता है। उन्होंने सभी से अपनी इन पावन परंपराओं को सहेजने और रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top