प्रजापति ब्रह्मकुमारी शांति सरोवर संस्था की बहनो ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को बांधी राखी, रक्षाबंधन पर्व पर विधायक ने लिया समाज सेवा,भाईचारे और बहनो के मान,सम्मान,सुरक्षा का लिया संकल्प

आष्टा। पवित्र रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आज प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्था शांति सरोवर आष्टा शाखा की प्रमुख कुसुम दीदी के नेतृत्व में आज बहनों ने आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर को विधायक कार्यालय पहुच कर रक्षाबंधन पर्व पर विधायक जी को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर शांति सरोवर की बहनों ने विधायक श्री इंजीनियर के मस्तक पर तिलक लगाकर

रक्षासूत्र बांधा तथा उन्हें रक्षाबंधन पर्व के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व से अवगत कराया। बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सुरक्षा, संस्कार एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का भी संदेश देता है।विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने ब्रह्मकुमारीज बहनों से राखी बंधवाते हुए सभी बहनों एवं क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का विशेष महत्व है और यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

विधायक इंजीनियर ने कहा कि नारी शक्ति का मान, सम्मान और उनकी सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रक्षाबंधन का यह पवित्र पर्व हमें समाज सेवा, पारिवारिक मूल्यों एवं एक-दूसरे के सम्मान की भावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर ब्रह्मकुमारीज संस्था से जुड़ी बहनों एवं अन्य उपस्थितजनों ने विधायक श्री इंजीनियर को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top