पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में वितरित किए प्रमाण पत्र, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के दृष्टिगत सीहोर पुलिस का 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण संपन्न

कानून व्यवस्था, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए शत-प्रतिशत पुलिस बल को प्रशिक्षित करने का है लक्ष्य। पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में वितरित किए प्रमाण पत्र, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के दृष्टिगत सीहोर पुलिस का 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण संपन्न ➡️पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, आगामी ‘सिंहस्थ-2028’ के सफल, सुगम एवं सुरक्षित आयोजन केई दृष्टिगत सीहोर जिले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कोर्स के प्रथम बैच का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया।➡️दिनांक 01 जून 2026 से पुलिस नियंत्रण कक्ष सीहोर में प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को सिंहस्थ ड्यूटी की बारीकियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन प्रशिक्षण दिया गया।

➡️​प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ पर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना  ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों को सिंहस्थ ड्यूटी के महत्व को समझाते हुए उनका मार्गदर्शन किया था। वहीं आज, प्रशिक्षण की अवधि (01/6/2026 से 6/6/2026) पूर्ण होने पर प्रथम बैच के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ➡️​इस समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करने वाले सभी 45 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उनके उज्जवल भविष्य तथा उत्कृष्ट सेवाओं हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं।  ➡️​इस गरिमामयी समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं रक्षित निरीक्षक सीहोर श्री उपेंद्र यादव, उप-निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित प्रशिक्षणरत 45 कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

📍जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, गंभीर अपराधों की रोकथाम तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई । ➡️ लगभग 6 घंटे चली इस अपराध समीक्षा बैठक में वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 मे घटित हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, गृहभेदन एवं चोरी जैसे गंभीर अपराधों की थानावार समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने संपत्ति संबंधी अपराधों में मशरूका बरामदगी का प्रतिशत बढ़ाने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।➡️महिला एवं बाल अपराधों के संबंध में अनुसूचित जाति/जनजाति तथा महिलाओं के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पॉक्सो एक्ट एवं बलात्कार संबंधी मामलों में निर्धारित 60 दिवस की समय-सीमा के भीतर विवेचना पूर्ण कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ITSSO पोर्टल की प्रगति की भी समीक्षा की गई ।

➡️बैठक में जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जिला बदर, एनएसए, तथा आबकारी, आर्म्स एक्ट, सट्टा, जुआ एवं एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।➡️पुलिस अधीक्षक ने लंबित मर्ग, चालान, खात्मा-खारजी प्रकरण, विभागीय जांच एवं जनसुनवाई से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं वैधानिक निराकरण करने के निर्देश दिए।➡️बैठक के दौरान सीसीटीएनएस पोर्टल पर चार्जशीट अपलोडिंग, ई-रक्षक ऐप के माध्यम से समंस एवं

वारंट तामीली, तथा एनडीएसओ, निदान, आईसीजेएस एवं नेफिस जैसे राष्ट्रीय पोर्टलों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई।➡️जनता की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण हेतु सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।➡️ ई प्रथम सूचना पत्र, ई जीरो प्रथम सूचना पत्र, जीरो प्रथम सूचना पत्र की लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये । ➡️इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने कहा

प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।➡️बैठक के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने, वारंटियों की धरपकड़ में तेजी लाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने के निर्देश दिए।➡️बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं जिले समस्त एसडीओपी/सीएसपी, रक्षित निरीक्षक सीहोर,थाना प्रभारीगण , प्रभारी यातायात सीहोर तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top