देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा की नई पहल, IIT मद्रास के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे नवाचार के नए द्वार

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता एवं नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा ने देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के साथ स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम (School Connect Program) के अंतर्गत आधिकारिक साझेदारी की है। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं तकनीकी विकास के नए अवसरों के द्वार खोलेगी।

इस साझेदारी के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों को आईआईटी मद्रास से जुड़े शैक्षणिक कार्यक्रमों, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन, नवाचार आधारित शिक्षण एवं कौशल विकास के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों के प्रति अपनी रुचि विकसित करने और भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने का अवसर मिलेगा।

विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें आधुनिक तकनीक, रचनात्मक सोच, समस्या समाधान एवं नवाचार के क्षेत्र में सक्षम बनाना है। आईआईटी मद्रास जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ यह जुड़ाव विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक उत्कृष्टता से परिचित कराने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

विद्यालय के निदेशक सैयद परवेज़ अली, श्री बहादुर सिंह सेंधव, श्री ज्ञानसिंह ठाकुर, डॉ. योगेश पोपट, श्रीमती पायल अली, डॉ. संगीता सिन्हा एवं सैयद आदिल अली तथा संयुक्त निदेशक डॉ. एम. एन. सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आईआईटी मद्रास के साथ यह साझेदारी विद्यार्थियों के लिए सीखने के नए आयाम स्थापित करेगी। यह पहल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं तकनीकी कौशल विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।

विद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। आईआईटी मद्रास के साथ यह साझेदारी विद्यार्थियों को नई संभावनाओं से परिचित कराएगी और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा की यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा – उत्कृष्ट शिक्षा, नवाचार और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top