अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्नसामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए-अध्यक्ष मंजु अग्रवाल

सीहोर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती संतोष सोडानी, प्रदेश सचिव संगीता भूतड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमारी माहेश्वरी सहित अन्य महिलाओं ने सम्मेलन की अध्यक्ष श्रीमती मंजु अग्रवाल को शपथ दिलाई।अपने शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष श्रीमती मंजु शैलेष अग्रवाल ने गहाकि महिलाओं को अपने जीवन और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे आने की प्रेरणा दी जाती है।

सकारात्मक सोच और एकजुटता ही समाज की प्रगति, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने की कुंजी है। सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने पर बल दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सोड़ानी ने कहाकि संस्कार ही धरोहर है, एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। भारतीय कुटुंब व्यवस्था हमारी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक संरचना का आधार है। यह केवल परिवारों का समूह नहीं, बल्कि भावनाओं, परंपराओं और मूल्यों का संगम है। इसमें सभी सदस्य आपसी सहयोग, सम्मान और प्रेम से जुड़े होते हैं।

बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद, युवाओं की ऊर्जा और बच्चों की मासूमियत मिलकर एक आदर्श परिवार का निर्माण करते हैं। कुटुंब व्यवस्था हमें एकता, सहनशीलता और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाती है। यह न केवल सामाजिक संतुलन बनाए रखती है, बल्कि पीढ़ियों के बीच संस्कारों और ज्ञान का आदान-प्रदान भी सुनिश्चित करती है। भारतीय कुटुंब व्यवस्था, हमारी सांस्कृतिक पहचान की आत्मा है।2010 से निरंतर समाजसेवा में सक्रियअखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के शपथ समारोह में अध्यक्ष श्रीमती मंजु शैलेष अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि सन 2010 से

हम निरंतर समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक गतिविधियां हम एकजुट होकर करते आ रहे है और आगे भी करते रहेंगे। प्रांतीय प्रमुख प्रकल्प संस्कार गतिविधि की रजनी बाहेती, सचिव विनिता सोनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम सफल संचालन शशि विजयवर्गीय ने किया। इस दौरान श्रीमती प्रेमलता रुठिया, संगीता राठी, ज्योति रुठिया, प्रतिभा झंवर, संध्या विजयवर्गीय, ज्योति सोनी, मोना चौरसिया, इंदु भावसार, आभा कासट, राधा शर्मा, शशि अग्रवाल, गीता सोडानी, शाखा कोषाध्यक्ष पुष्पा सोनी, राजू पालीवाल, ममता पितालिया, मंजू भरतिया, सरोज सोनी, निर्मला व्यास और किरण सोनी आदि शामिल थे।

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना विवरणः- फरियादी राजेश कुमार श्रीवास्तव निवासी खेड़ीपुरा इछावर द्वारा बताया गया कि 16 एवं 17 जून की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने फरियादी के घर में घुसकर जेवर एवं नगदी रुपये चोरी कर लिए है जिसकी रिपोर्ट पर थाना इछावर में अपराध क्रमांक 269/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। निर्देशन एवं मार्गदर्शनः- घटना की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन अनुभाग भेरूंदा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इछावर पंकज वाडेकर को थाना स्तर पर टीम गठित कर माल मशरुका का पता लगाकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस की कार्यवाही:- थाना इछावर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में चोरी हुए सामान एवं अज्ञात चोर की तलाश शुरू की। उक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य तथा मुखबिर सूचना पर संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा में

लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त वारदात करना कबूल किया एवं चोरी किए गए समान को बरामद कराया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आरोपी- 1.धीरज उर्फ धीरू वर्मा पिता सज्जन सिंह वर्मा उम्र 23 साल नि. खेड़ीपुरा इछावर 2.सूरज वर्मा पिता किशोर सिंह उम्र 25 साल ग्राम खैरी थाना इछावर 3.धर्मेन्द्र उर्फ सेंटू वर्मा पिता

राधेकिशन उर्फ राधेश्याम वर्मा उम्र 33 साल निवासी खेड़ीपुरा इछावर 4. माधोशरण सोनी पिता जमनाप्रसाद सोनी उम्र 51 साल निवासी सराफा बाजार सीहोर जप्त मशरुका- सोने के जेवर एवं 15000 नगदी कुल मिलाकर 07 लाख रु का मशरूका जप्त किया गया। अग्रिम विवेचना जारी है। सराहनीय भूमिकाः- निरी पंकज वाडेकर, उनि मेहताप वासगे,प्रआर 484 राजेश तिवारी, प्रआर.347 विक्रम सिंह ,आर.30 संजय, आर.693 महेन्द्र सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top