
आष्टा। संघ परिवार की बेटी श्रुति जैन पिता श्री राजेश जैन ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर प्रतिष्ठित डिलाइट कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर परिवार एवं समाज का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिजनों, परिचितों एवं संघ परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।कपड़ा एवं रेडिमेड व्यापारी संघ अध्यक्ष ने आगे जानकारी देते हुए बताएं कि श्रुति जैन की इस सफलता पर संघ परिवार द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ बेटी का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में संघ परिवार के अध्यक्ष महेश जाट (काशी कलेक्शन) ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। श्रुति जैन की यह उपलब्धि समाज की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है। बेटियों की सफलता पर उनका सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष देवानंद भोजवानी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश जैन, पूर्व कोषाध्यक्ष बसंत जी सुराणा, पुरुषोत्तम चंदानी, मनीष साधवानी, राजेश जैन सहित संघ परिवार के सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने श्रुति जैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।
बेटियों की सफलता ही समाज की सच्ची उपलब्धि है, उनका सम्मान नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।


