

आज का भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनो का नया भारत है,जहां सर्वत्र विकास ही विकास नजर आयेगा-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, ग्राम पंचायत खड़ी हॉट में 4 करोड़ के विकास कार्यो का विधायक ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण, चयनित अग्निवीरो को दी बधाई आष्टा । आज का भारत यह नया भारत है । आज का भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपनों का नया भारत है। नए भारत में आज सर्वत्र विकास ही विकास नजर आएगा । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत-2047 का जो लक्ष्य रखा है और जो 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है । हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी के लक्ष्य ओर सपने को पूर्ण करेंगे ।

आज देश एवं मप्र में प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में जो विकास की गाथाएं लिखी जा रही है,वह 2047 के विकसित भारत को सामने रख कर ही लिखी जा रही है । उक्त उदगार देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित आष्टा जनपद की ग्राम पंचायत खडीहाट में आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने व्यक्त किये । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि मुझे अभी जानकारी दी गई की

देश के प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व की भारत सरकार ने जो अग्नि वीर योजना शुरू की ,उस अग्निवीर योजना में माँ भारती की सेवा के लिए यू तो आष्टा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवाओं का अग्नि वीर में चयन हुआ है,कई का प्रशिक्षण चल रहा है,कई का पूर्ण हो गया है और कई युवा सेवा में तैनात है । अग्निवीर योजना में भर्ती होने का जो अभियान चालू किया है उसमें आष्टा विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में युवाओं ने मातृभूमि की सेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अग्नि वीरों में चयन हुआ है ।उसमें से दो युवा विशाल राठौर एवं निखिल वर्मा ग्राम खड़ी के एवं अनुकूल वर्मा ग्राम चिंनोठा के , का चयन हुआ है । मैं ऐसे अग्नि वीरों को विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिको की ओर से बधाई

और शुभकामना तो देता ही हूं, खास करके उनके परिजनों को सैल्यूट करता हूं कि उन्होंने अपने पुत्रों को मातृभूमि की सेवा, मातृभूमि की रक्षा और मातृभूमि की वंदना के लिए अग्निवीरों के रूप में भेजा है । अपने उदबोधन में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम पंचायत खडीहाट के सरपंच मनोहर पटेल की मंच से खुलकर तारीफ की ओर कहा की आपके सरपंच अतिसक्रिय और गांव के विकास के लिए चिंतित रहने वाले ऐसे सरपंच है जिनके मन में हमेशा यही ललक रहती है कि वह किस तरह गांव का विकास कर सके । किस तरह ग्राम में नई से नई और बड़ी से बड़ी योजनाओं को ला सके और इसके लिए वह लगातार मुझसे भी लड़ते हैं और मध्य प्रदेश सरकार तक भी पहुंचते हैं ।

मैं उनकी सक्रियता के लिए उन्हें बधाई देता हूं। विधायक ने कहा की हम घोषणा करने में विश्वास नही करते है,काम करने में हमारा विश्वास है । हम जिस काम का भूमिपूजन करते है उसका तय समय मे कार्य पूर्ण हो यह भी सुनिश्चित कर उसका लोकार्पण भी करते है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम पंचायत खडीहाट में सभी अतिथियों की उपस्तिथि में 2 करोड़ 10 लाख से बनी
शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल भवन की बाउण्ड्री वाल,25 लाख की लागत के सामुदायिक भवन निर्माण,10 लाख की लागत के टीन शेड निर्माण,05 लाख के टीन शेड निर्माण ग्राम चामसी में,2.15 लाख के सी.सी. रोड़ निर्माण हनुमान मन्दिर क्षेत्र में,4.52 लाख के सी.सी रोड़ निर्माण सहित यात्री प्रतीक्षालय,पानी के टैंकर,

विद्यार्थियों के लिये स्थाई मल्टी जिम सहित करीब कुल 4 करोड़ के सभी विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने कहा की,मैं आप सबको बधाई देता हूं तथा आश्वस्त करता हूं कि ग्राम के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस अवसर पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर, पूर्व मंडी अध्यक्ष धर्मसिंह आर्य, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,विष्णु परमार आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम के आयोजक सरपंच मनोहर पटेल ने इस अवसर पर विधायक को एक मांग पत्र भी सौपा ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आस पास की पंचायतों के सरपंच,जनप्रतिनिधि, भाजपा के कार्यकर्ता सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे । आयोजित कार्यक्रम में ग्राम के चयनित सभी अग्निवीरो का विधायक इंजीनियर ने स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मप्र शासन की मुख्यमंत्री निशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत विद्यालय के 68 विद्यार्थियों को सायकल वितरित की गई ।
