

आष्टा । केपीएल-7 समिति के मुख्य आयोजक राजेश कुमार पटेल, तुफ़ान जागीरदार और संदीप पटेल के कुशल नेतृत्व और सफल प्रबंधन में भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। स्वर्गीय नरेश दादा की पुण्य स्मृति में आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबले में पटेल इंडियन ग्राम खोयरा ने नंबर वन इलेवन को कड़े मुकाबले में पराजित किया और विजेता की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में उच्च खेल भावना देखने को मिली। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील कुमार फरेला

और विशिष्ट अतिथि हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य कमल सिंह मालवीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गाँव के सरपंच मनोहर सिंह पटेल द्वारा की गई। अतिथियों द्वारा प्रथम पुरस्कार की राशि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील कुमार फरेला द्वारा प्रदान की गई। द्वितीय पुरस्कार की राशि अनित भाई, खोयरा की ओर से भेंट की गई।मैन ऑफ द मैच: सभी मैचों में ‘मैन ऑफ द मैच’ रहने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफियां आदिल भाई पटेल द्वारा दी गईं।प्रमुख व्यक्तिगत पुरस्कार (अवॉर्ड्स):उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए

ये प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए:मैन ऑफ द सीरीज / बेस्ट बैट्समैन / बेस्ट बॉलर / बेस्ट फील्डर: ये सभी अवॉर्ड लखन लाल जी प्रजापति, अमन भाई पोरवाल, नमन भाई पोरवाल और शिवम भाई टेलर को दिए गए।पटेल इंडियन, खोयरा की इस शानदार जीत के बाद क्षेत्र में खेल के प्रति एक सकारात्मक और नया उत्साह दिखा । आयोजक समिति ने टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए सभी प्रायोजकों, सहयोगियों और खेल प्रेमियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।


