उमंग है तो जिदंगी में रंग हैं, चुनौतियों से लड़ कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगें भविष्य- सांदीपनि विद्यालय में उमंग दिवस का गरिमामयी आयोजन

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में मंगलवार को उमंग दिवस का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया। प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने, नकारात्मकता के भाव को कम करने और विद्यार्थियों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को उत्साह पूर्वक मनाना इसका उद्देश्य है। इस अवसर पर तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अडिग सकारात्मकता की शपथ भी ली। शपथ में चुनौतियों का सामना, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य, एक दूसरे का सहयोग, गलत आदतों से दूरी और सत्त प्रगति का उल्लेख था। बच्चों ने उमंग एंथम का भी आनंद लिया।

इस वर्ष की उमंग थीम ‘‘चुनौतियों से लड़ कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगें भविष्य’’ है। उमंग प्रभारी गौरीशंकर मालवीय ने कहा कि किशोरावस्था की चुनौतियां बहुआयामी है अतः उमंग कार्यक्रम की त्रिवेणी, उमंग मानसिक कल्याण, उज्जवल जेंडर संवेदनशीलता, सशक्त आत्मरक्षा को समाज के सभी अंगो से जोड़ना आवश्यक है। कार्यक्रम में काउंसलर नवीन मौर्य ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का वह संक्रमणकाल है, जहां तीव्र शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक परिवर्तन आते है। इन परिवर्तनों के साथ किशोर किशोरियों को कई प्रकार के अंतरद्धंद, सामाजिक दबाव, परीक्षा का तनाव और

सुरक्षा संबंधी शंकाओं का सामना करना पड़ता है। उमंग दिवस इन चुनौतियों को दूर कर विद्यार्थियों के सर्वागींण विकास के लिए मार्ग प्रशंस्त करता है। वरिष्ठ काउंसलर सम्राट ढोके ने कहा कि वर्तमान में विद्यार्थी सोशल मीडिया के प्रेशर, स्क्रीन टाइम के बढ़ते प्रभाव और कॅरियर के तनाव से जूझ रहे है। किशोरो को तनाव से बाहर निकलकर उनमें निर्णय लेने की क्षमता और भावनात्मक समझ विकसित करना है। प्राचार्य सितवत खान ने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि आपकें मन में कोई भी प्रश्न हो उसे अपने शिक्षकों,

माता-पिता या भाई-बहनों से पूछे और शंका का समाधान करें। ऐसी कोई समस्या नही है, जिसका हल न हो। विद्यालय में सीक्रेट ड्राप बाॅक्स लगे हुए है, जिनमें कोई भी विद्यार्थी किसी भी प्रकार के प्रश्न लिखकर अथवा सुझाव देकर पर्ची पर लिखकर बाॅक्स में डाल सकता है। उमंग हेल्पलाइन नंबर 14425 के द्वारा खुल के जानो पर कुछ भी संवाद कर सकते है। उमंग दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने आत्म निर्भरता पर कहानी मैं हूं राजा की प्रस्तुति दी।

रैपिड फायर क्विज़ और खेल गतिविधि काना फूसी भी की गई। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरूस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थी संजना प्रजापति, पलक ठाकुर, राजेश्वरी मेवाड़ा, योगिता मेवाड़ा, आराधना झाला, रानू बागवान, लक्ष्मी जलवाया, मुस्कान मेवाड़ा, निकिता मालवीय, दृष्टि, रानी अटेरिया है। उमंग दिवस के आयोजन में गौरीशंकर मालवीय, नवीन मौर्य, सम्राट ढोके, सतीश वर्मा, पदमा परमार, अभिलाषा श्रीवादी, भूपेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, स्नेहलता पाल, दीपिका दास, प्रेम सिंह सिलोरिया, स्वाति राठौर, राजेश राठौर आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top