इंदौर भोपाल हाईवे ग्राम खडी, जोड थाना जावर क्षेत्र मे बस दुर्घटना मे फंसे यात्रियों को पुलिस व स्थानिय निवासियों की त्वरित कार्यवाही कर बचाया”

थाना जावर पुलिस को 112 पर दिनांक 16/04/2026 समय रात्री 12.30 बजे सुचना कर्ता द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि इदौर-भोपाल हाईवे रोड, ग्राम खडी जोड के पास, जावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओम साई बस क्रमांक MP 15 PA 3377 जो कि इंदौर की ओर से आ रही थी, आनियंत्रित हो कर रोड किनारे टकरा गई हे जो कि क्षतिग्रस्त हो गई हे जिसमे यात्री फंसे हुए है । इस घटना की सुचना पर से पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला जी के आदेशानुसार,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं श्री दामोदार गुप्ता एसडीओपी आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर उपुअ हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा स्थानिय लोगों की मदद से इस भीषण बस दुर्घटना मे फसे लगभग सभी 40 यात्रियों को जिसमे महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे, अदम्य साहस ओर त्वरित कार्यवाई का पिरचय देते हुए सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला गया, बस चालक को मामूली चोट होने से उपचार हेतु सिविल होस्पिटल आष्टा भेजा गया, सभी यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर बसों व अन्य सांधनों के द्वारा भेजा गया ।


पुलिस का रेस्क्यु आपरेशनः-
इस हादसे की सुचना मिलते श्री दामोदार गुप्ता एसडीओपी आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर उपुअ हेमंत पांडेय के नेतृत्व उप निरी सन्तोष सिहं विश्वाकर्मा (रात्री अधीकारी) सैनिक 461 लाखन, 168 राहुल परमार (हमराह रात्री अधीकारी) आर. 326 सुभाष डावर(डायल-112), सैनिक 362 ओमप्रकास (अरनिया गाजी पाईंट), सैनिक 464 रमेश (डोडी रात्री हाईवे पेट्रोलिंग), सैनिक 132 यशवंत, सैनिक 146 बहादुर सिहं (हाईवे अधिग्रहण वाहन), सैनिक 121 बलबहादुर (डोडी चोकी रात्री हाजिर), आर. 156 राहुल (कार्यालय ड्युटी), सैनिक 13 गोपाल (वायरलेश ड्युटी) व थाना जावर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top