

धरमपुर अखिल भारतीय जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की 16वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन गुजरात के धरमपुर तीर्थ में किया गया। कॉन्फ्रेंस के प्रमुख आकर्षण भव्य वरघोड़े में आष्टा जैन सोशल ग्रुप ने अपनी अभिनव एवं संदेशपरक प्रस्तुति के माध्यम से प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर आष्टा का गौरव बढ़ाया।

आष्टा ग्रुप द्वारा मिस्र की ममी की अनूठी प्रस्तुति के माध्यम से “जागो जैन, जागो” का प्रभावशाली संदेश दिया गया। ममी को जगाने की इस रचनात्मक प्रस्तुति ने पूरे वरघोड़े में विशेष आकर्षण पैदा किया और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। आष्टा ग्रुप की प्रस्तुति की मुख्य सूत्रधार ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष डॉ दीपा सुराणा रही । फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश जी कोठारी द्वारा आष्टा ग्रुप के अध्यक्ष श्री अक्षय – सलोनी चतरमुथा को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹51,000 की राशि एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया ।

अखिल भारतीय जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अंतर्गत भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों में 125 से अधिक ग्रुप सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देशभर के विभिन्न ग्रुपों का व्यापक समागम होता है, जिसमें परिचय, विचार – विमर्श के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अवार्ड समारोह आयोजित किए जाते हैं।

आष्टा ग्रुप अक्षय सलोनी चतरमुथा के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष अभिषेक – डॉ. दीपा सुराणा, अमरदीप-नेहा कोचर, प्रवीण-जया वोहरा , अमित-पूर्णिमा रूणवाल , विनोद-सारिका वोहरा , राहुल-महिमा सुराणा , नरेंद्र-सीमा चतरमुथा , सुमित-नेहा कोठारी , जय-रिमझिम वोहरा, प्रफुल-तमन्ना चोरड़िया आदि सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। धरमपुर तीर्थ श्रीमद् राजचंद्र मिशन ज्ञान, ध्यान और निःस्वार्थ सेवा के माध्यम से आंतरिक परिवर्तन का संदेश देने वाला आध्यात्मिक आंदोलन है।

पूज्य गुरुदेवश्री राकेशजी द्वारा स्थापित यह संस्था छह महाद्वीपों में 142 केंद्रों के माध्यम से कार्यरत है। ग्रुप के अध्यक्ष श्री अक्षय सलोनी चतरमुथा ने इस सफलता का श्रेय पूरी टीम की मेहनत , रचनात्मकता और समर्पण को दिया। आष्टा ग्रुप की इस शानदार उपलब्धि पर ग्रुप एवं आष्टा श्री संघ के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
