आष्टा में मानस सम्मेलन समिति की विशेष बैठक संपन्न: भोलू सिंह ठाकुर बने वर्ष 2026 के नए अध्यक्ष

आष्टा | दिनांक 24 अक्टूबर 2026: स्थानीय मानस भवन में मानस सम्मेलन समिति की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से एस.बी.एस. कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा के संचालक श्री भोलू सिंह ठाकुर को वर्ष 2026 के लिए मानस सम्मेलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बैठक की शुरुआत में पूर्व मानस सम्मेलन समिति अध्यक्ष श्री नारायण सिंह जी (भूरू मुकाती) ने अध्यक्ष पद के लिए श्री भोलू सिंह ठाकुर के नाम का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने इस प्रस्ताव का एक स्वर में समर्थन किया और उन्हें इस दायित्व के लिए मनोनीत किया।

श्री भोलू सिंह ठाकुर सदैव हर सामाजिक कार्य में पूरी सक्रियता के साथ आगे रहते हैं और बहुत लंबे समय से इस संगठन से जुड़े हुए हैं। श्री भोलू सिंह ठाकुर पर संगठन द्वारा जो विश्वास जताया गया है, निश्चित ही उनके कुशल नेतृत्व में संगठन के विशेष सहयोग से आगामी मानस सम्मेलन को ऐतिहासिक, भव्य और और भी अधिक दिव्य स्वरूप दिया मिलेगा।”

प्रमुख उपस्थिति- इस गरिमामयी अवसर पर मानस भवन समिति अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी कामरिया, समिति सचिव श्री राकेश जी सुराणा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह जी मेवाड़ा, श्री प्रेमनारायण जी शर्मा, श्री हरिनारायण जी शर्मा, श्री दिनेश जी सोनी, गोविंद जी सोनी, सुशील जी रांका, बी.एस. वर्मा, नरेन्द्र जी कुशवाह (सकल समाज अध्यक्ष), श्री रवि जी सोनी, श्री कृपाल सिंह जी पटाड़ा, श्री ज्ञान सिंह ठाकुर, राजीव जी गुप्ता, अनूप जी जैन, श्री द्वारका जी सोनी, श्री मनोज जी सोनी (काका), श्री किशन जी सोनी, श्री प्रवीण जी ट्रेलर, श्री राजेंद्र जी जायसवाल, श्री दीपेश जी पाठक,

श्री मनोज जी ताम्रकार, श्री मनोहर जी साहू, राजू जी चौरसिया, विनोद जी शर्मा, श्री उमेश जी शर्मा, प्रदीप जी श्रीमोड, बबलू जी सुराणा, प्रदीप चौरसिया, हुकुम जी प्रजापति, श्री शिवनारायण जी प्रजापति, श्री प्रदीप जी राठौर, श्री कांतिलाल जी जोशी, श्री अचल जी किरार, श्री विश्राम सिंह जी ठाकुर, संदीप जी गौतम, श्री मनीष जी सोनी, श्री नरेश जी खत्री, मुकेश जी नामदेव, संतोष प्रजापति सहित बड़ी संख्या में गणमान्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने श्री भोलू सिंह ठाकुर को माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top