राजस्व, विद्युत और फसल बीमा समस्याओं पर की चर्चा, 500 पौधे लगाने का लिया संकल्प:-, आष्टा में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक संपन्न

आष्टा- भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से राजस्व, विद्युत, फसल बीमा, ई-टोकन, मंडी संबंधी समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी रूप से विषय उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दूसरे सत्र में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। आगामी वृक्षारोपण अभियान, भगवान बलराम जयंती उत्सव तथा जिले में आयोजित होने वाले अभ्यास वर्ग की तैयारियों की समीक्षा की गई।

साथ ही अभ्यास वर्ग में तहसील एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु आवश्यक जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गईं। वृक्षारोपण अभियान के तहत तहसील के विभिन्न ग्रामों में सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से 500 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से ग्राम स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर सक्रिय रहने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया ।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे संभाग कर्यकारिणी सदस्य जीवन सिंह परमार, जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गजराज सिंह गवाखेड़ा, तहसील अध्यक्ष जितेंद्र आर्य, जिला कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य मोतीलाल मंडलोई, ज्ञान सिंह मकवाना, तहसील कार्यकारिणी सदस्य शिवनारायण वर्मा, मांगीलाल मल, विजेंद्र सिंह, भगतजी, ज्ञान सिंह डाबड़ी, संतोष आर्य, अमर सिंह दरबार, अनिल चौधरी, अरुण आर्य, राम सिंह, अखिलेश जैन, बाबूलाल, मुकेश कुमार कोठरी आदि किसान बंधु उपस्थित रहे।

*मेंष:-* आज पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा।सम्पत्तियों का लेनदेन लाभकारी होगा।
*उपाय:- माता-पिता को मिष्ठान खिलाएं*

*मिथुन:-* आज कईं दिनों से  वित्तीय स्थिति को सुधारने की जो इच्छा है, वो पूरी होगी। यदि आप ये सोच रहे हैं कि किस तरीके से अपने व्यापारिक संस्थान की आय को बढ़ाया जाए, तब जल्दी ही इसके सुखद परिणाम आपको मिलेंगे।कर्ज में कमी होगी।
*उपाय:- कृष्ण  मंदिर में मोर पंख समर्पित करें*

कर्क:-  आज परिश्रम अधिक प्रतिफल कम रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।
*उपाय:- हवा छोटी कन्या को खिलाएं*

*सिंह:-* आज व्यवसायिक क्षेत्र में यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
*उपाय:- हनुमान अष्टक का पाठ करें*

**कन्या:-* आज कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकता है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
*उपाय:- गीता जी के प्रथम अध्याय का पाठ करें*

**तुला:-* आज नए मित्रों के साथ पहचान होगी, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी हो सकते हैं।  कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा। संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
*उपाय:- जल घट दान मंदिर में दान करे*

*वृश्चिक:-* आज आपको ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरे लोग आपकी पीठ पीछे कोई साजिश कर सकते हैं। आपके खिलाफ उठाए गए छोटे-मोटे गलत कदम शायद आपको बेईमानी लगें, लेकिन अगर आप उन सब को मिला कर देखें तो आपको कार्यक्षेत्र में बुरे माहौल का एहसास होगा।
*उपाय:- सिंदूर अपने पॉकेट में रखें*

*धनु:-* आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं।ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर सभी की वाहवाही का आप पात्र बनेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं।
*उपाय:- लाल ध्वजा हनुमान मंदिर में अर्पण करें

*मकर:-* आज अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
*उपाय:- ब्राह्मण पुत्र को तुलसी की माला दें*

*कुम्भ:-* आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो सकते है। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा.
*उपाय:- जरूरतमंद को कपड़े दान करें*

**मीन:-* आज  क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा। परिवारजनों के बीच में बहस न हो, इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा।
*उपाय:- शिव मंदिर में 21 बार ॐ लिखें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top