
सीहोर, 10 मई, 2026 खाद्य विभाग द्वारा राशन हितग्राहियों को मई और जून दोनों महीनों की रशन सामग्री एक मुश्त प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। मई और जून का राशन एक साथ देने की अंतिम तिथि 15 मई तक बढ़ाई गई है, पहले अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी। सभी राशन हितग्राहियों को सूचित किया गया है कि वे अपनी मई और जून माह की राशन सामग्री अपनी उचित मूल्य की दुकान से 15 मई से पहले प्राप्त कर लें।

सीहोर में रोजगार मेला 12 मई को 16 कंपनियों द्वारा 1610 से अधिक पदों पर की जाएगी युवाओं की भर्ती सीहोर, 10 मई, 2026। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 12 मई को प्रात: 11 बजे सीहोर स्थित महिला आईटीआई संस्थान में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में रोजगार विभाग द्वारा स्थानीय, प्रदेश एवं अन्य राज्यों की कंपनियों को आमंत्रित कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जायेगा। रोजगार में मेले में लगभग 16 कंपनियों द्वारा 1610 से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार जिला व्यापार उद्योग केन्द्र द्वारा स्वरोजगार विभागों के स्वरोजगार प्राप्त हितग्राहियों को लाभान्वित कर नये प्रकरण तैयार किये जाएंगे। आईटीआई विभाग द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिये युवाओं को चयनित किया जाएगा।