

आष्टा। नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज़) शासकीय उमावि आष्टा के शिक्षक दिनेश प्रजापति ने इस भौतिकवादी युग में ईमानदारी की शानदार मिसाल पेश करी। उनकों रास्ते में एक पर्स मिला था। पर्स में नगद राशि और आभूषण आदि थे। इसकी कीमत 50 हजार रूपयें से अधिक की थी। शिक्षक ने पर्स में रखी पर्ची पर लिखें मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और संबंधित को सामग्री और नगद राशि लोटा दी। शिक्षक की इस ईमानदारी पर विद्यालय में उनका सम्मान किया गया। विद्यालय प्राचार्य सितवत खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारी मनुष्य के चरित्र का सबसे अनमोल आभूषण है।

यह केवल सच बोलने का गुण ही नही बल्कि अपने विचारों, कार्यो और व्यवहार में सत्य, निष्पक्षता और नैतिकता बनाएं रखना है। ईमानदारी व्यक्तित्व को मजबूत और आदर्श बनाती है। ईमानदार व्यक्ति पर परिवार, समाज और सहकर्मी भरोसा करते है। ईमानदारी से व्यक्ति को जो आत्मिक संतोष और आत्मसम्मान प्राप्त होता है वो अतुलनीय है। इससे समाज में न्याय, विश्वास और सदभाव बढ़ता है एवं व्यक्ति दीर्घकाल के लिए सम्मान प्राप्त करता है। ईमानदारी का भ्रष्टाचार को कम करने और राष्ट्र को मजबूत बनाने में विशेष योगदान है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वो सदैव ईमानदारी का परिचय दें और यदि गलती हो जाती है, तो स्वीकार करें,

गृहकार्य स्वयं करें, शिक्षकों का सम्मान करें और यदि कोई खोया हुआ सामान पाया जाता है, तो वास्तविक व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करें। शिक्षा जगत में तो ईमानदारी का और भी महत्व है। शिक्षक की ईमानदारी विद्यार्थियों के चरित्र को प्रभावित करती है। हमें शिक्षक दिनेश प्रजापति से प्रैरणा लेनी चाहिए। ईमानदारी केवल नैतिक शिक्षा ही नही बल्कि जीवन जीने की श्रैष्ठ पद्धति है। विद्यालय के शिक्षकों अंत्येष धारवां, असमा खानम, जितेन्द्र मेवाडे, डी.एस. माण्डवा, सम्राट ढोके, भूपेन्द्र सिंह, पदमा परमार, मनोज कुमार बड़ोदिया, मनेाज कर्मोदिया, नीता जैन, स्वेता पाण्डे, किश्वर जहाॅ, जितेन्द्र कुमार वर्मा, राजीव सारसिया, के.के. वर्मा, निर्मलदास बैरागी, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, विजय अडगले, मुकुन्द सिंह बरोड़िया, नीतु चैरसिया, हेमंत कुमार मेवाड़ा, कुमेरसिंह ठाकुर, दिनेश कुमार गहरवाल, सतीश कुमार वर्मा, धीरज शर्मा, राजेश मालवीय, रघुवीर सिंह, जितेन्द्र धनवाल, पवन कुमार राया, निहायत मंसूरी, संतोष कुमार, गोरीशंकर मालवीय, कासिम खान, वंदना सोलंकी, संघमित्रा धांसू, नवीन मौर्य, मोनिका जैन, नेहा अंसारी, मनोज कुमार कलमोदिया, मुहम्मद इमरान, रवि प्रकाश मालवीय, राम सिंह , तेजपाल सिंह , अभिलाषा श्रीवादी, वीरेन्द्र सिंह , सुनील कुमार देलमिया, नीरज सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह, विजय मंगल बगाना, निकिता शर्मा, दिप्ति तोमर, हरिनारायण सिंह, संदीप जायसवाल, पवित्रा कुराड़िया, आराधना चन्द्रवंशी, महेश नरगावा, प्रकाश यादव, रवि कुमार सोलंकी, शैलेन्द्र कुमार मालवीय, सीमा बघेल, अंतिमबाला हटिला, दीपक डावर, लक्ष्मी परमार, आशा रावत, जसपाल सिंह, राजेन्द्र मौर्य, पल्लवी वर्मा, पूजा असाडे, कृतिका वर्मा, संदीप राठौर, विनोद नागदा, राजकुमार, ललित कुमार, अखलेश राकां, राजेन्द्र मालवीय, महेश कुमार, लोकेन्द्र पैरवाल, विवेक अहिरवार, निशा ठाकुर, रिजवान, विवके खत्री, कृष्णपाल गुर्जर, आत्माराम सितोलिया, कमलेश सिसोदिया, विनोद मेवाड़ा, अरविंद सिंह ठाकुर, विरेन्द्र सिंह, नितेश राठौर, संजेश परमार, हरिनारायण, जीवन सिंह, देशराज सरसैया, अखलेश राय, गोपाल काली, प्रदीप राठौर, नरेन्द्र सिंह, शोएब अली, राहुल परमार, सतीश चक्रवर्ती, सत्यवंत सिंह परमार, पंकज कुमार, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि ने बधाई दी।