

आष्टा । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमन्त खंडेलवाल द्वारा वैश्विक संकट के दौर में देशहित को सर्वोपरि मानते हुए प्रधानमंत्री जी द्वारा देश वासियों से 7 अपील की है । पीएम की अपील का असर होने लगा है और इसकी शुरुआत स्वयं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने अपने वाहनों के काफिले में बड़ी कटौती कर के की है । आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने पीएम की अपील पर अमल शुरू किया ओर घोषणा की की वे अब नगर में भ्रमण दुपहिया वाहन से करेंगे,

ग्रामीण क्षेत्र के दौरों के दौरान वाहनों का कोई काफिला नही होगा,दौरे में उनका केवल एक वाहन रहेगा,उसमे भी प्रयास करूंगा कि जो वाहन होगा वो इलेक्ट्रिक वाहन (EV) हो । दौरों के दौरान कोई रैली नही आयोजित होगी । ताकि प्रधानमंत्री की मंशा अनुरूप ईंधन की बचत हो सके । जब भी भोपाल जाऊंगा तो अपना एक ही वाहन का उपयोग करूंगा,या बस से नही तो इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करूंगा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की अपील से आष्टा क्षेत्र के सभी आठो मंडल अध्यक्ष, नपा,नप,जनपद अध्यक्ष को वर्चुअल बैठक कर संवाद किया एवं

सभी से यही अपील की,की वे प्रधानमंत्री जी की ऊर्जा संरक्षण,ईंधन की बचत सहित सभी सातों अपील का खुद भी दैनिक जीवन मे पालन करे और नागरिको तक भी संदेश पहुचा कर उनेह भी राष्ट्रहित में सभी सातों अपील का पालन करने के लिये प्रेरित करे । ईरान अमेरिका युद्ध के कारण आज जो वैश्विक संकट उतपन्न हुआ है उससे भारत भी अछूता नही है । ऐसे संकट के दौर में प्रधानमंत्री जी ने भारत की 140 करोड़ जनता से सहयोग की 7 अपीलें की है । संकट की इस घड़ी में निश्चित सभी देश वासी राष्ट्र सर्वोपरि है के तहत देश के साथ खड़े है । वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की

आज पूरी दुनिया ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण गहरे आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रही है। इस युद्ध ने वैश्विक सप्लाई चेन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जिसके चलते पेट्रोलियम उत्पाद, गैस, उर्वरक, खाद्य तेल, गोल्ड सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में व्यापक वृद्धि हुई है। दुनिया के अधिकांश देश इस संकट की मार झेल रहे हैं और उनके विदेशी मुद्रा भंडार पर भी भारी दबाव बना हुआ है। ऐसी कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने इस संकट के प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित रखा है

तथा देशवासियों को आर्थिक झटके से बचाने का प्रभावी प्रयास किया है। जबकि भारत पेट्रोलियम, उर्वरक और खाद्य तेल जैसे कई क्षेत्रों में आयात पर निर्भर है, इसके बावजूद केंद्र सरकार ने संतुलित आर्थिक प्रबंधन के माध्यम से देश की स्थिति को मजबूत बनाए रखा है। विधायक इंजीनियर ने भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ और प्रदेशवासियों से संकट की इस घड़ी में देशहित सर्वाेपरि रखकर एकजुट होकर कार्य में जुटने का आग्रह किया है।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि सभी कार्यकर्ता एवं प्रदेशवासी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए आत्मसंयम एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की भावना को अपनाएं।

प्रधानमंत्री जी की अपील केवल आर्थिक प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति हमारे कर्तव्यबोध और जिम्मेदारी का भी संदेश है। प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से आयात पर निर्भर वस्तुओं जैसे पेट्रोलियम उत्पाद, खाद्य तेल, सोना, रासायनिक उर्वरक, विदेशी ब्रांडेड वस्तुओं तथा अनावश्यक विदेश यात्राओं में संयम बरतने का आग्रह किया है, ताकि देश की विदेशी मुद्रा की बचत हो और आर्थिक दबाव कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग और संसाधनों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देकर देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। प्राकृतिक खेती और नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने से न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि भूमि की उर्वरा शक्ति और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में हम राष्ट्रीय एकजुटता से सामना करे। विधायक ने विपक्ष से भी अपील की है कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि देश की आर्थिक मजबूती और भविष्य को सुरक्षित रखने का है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व देश को इस वैश्विक संकट से मजबूती के साथ बाहर निकालने में सक्षम है। हम सब साथ रहे । वर्चुअल बैठक में जुड़े सभी सदस्यो ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये और पीएम,सीएम की अपील को नीचे तक ले जाने का भरोसा दिया । वर्चुअल बैठक में नपा आष्टा, नगर परिषद जावर,कोठरी के अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,राधेश्याम दलपति,मनोज वैद्य,मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर जावर,शिव पाटीदार खाचरौद,राकेश सिसोदिया सिद्दीकगंज,देवजी पटेल कोठरी,सुनील आर्य मैना, विशाल चौरसिया अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर मंडल आष्टा,हरिओम पिंटू परमार ग्रामीण मंडल,नरेन्द्रसिंह ठाकुर डोडी मंडल अध्यक्ष ने जुड़ कर संवाद किया एवं महत्वपूर्ण सुझाव रखे।