आष्टा के ‘ग्रीन मैन’ बने आनंद गोस्वामी- पिता की स्मृति में रची ‘प्रेम वाटिका’, कायम की पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

आष्टा- पर्यावरण संरक्षण अब केवल सरकारी नारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आष्टा के युवा समाजसेवी आनंद गोस्वामी ने इसे एक व्यक्तिगत मिशन बना लिया है। समाजसेवा के कार्यों में अपनी पहचान बना चुके आनंद ने अब प्रकृति के प्रति अपने प्रेम को एक सुंदर स्वरूप दिया है। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता प्रेमनारायण गोस्वामी की स्मृति में रोड किनारे कचरा कूड़ा पड़े रहने वाली बंजार भूमि को ‘प्रेम वाटिका’ के रूप में एक जीवंत और हरियाली से भरपूर बगीचे में बदल दिया है। स्मृति और समर्पण का संगम- आनंद गोस्वामी का मानना है कि किसी प्रियजन को याद करने का सबसे उत्तम तरीका उन्हें प्रकृति के करीब लाना है। इसी भाव के साथ उन्होंने अपने पिता की पावन स्मृति में इस वाटिका का निर्माण किया। यह वाटिका केवल पौधौ का समूह नहीं, बल्कि एक पुत्र के अपने पिता के प्रति गहरे सम्मान और श्रद्धा का जीता-जागता प्रतीक है।

आत्मनिर्भर पर्यावरण संरक्षण का मॉडल- इस वाटिका की सबसे बड़ी विशेषता आनंद की स्वयं की मेहनत है। उन्होंने न केवल यहाँ छायादार, फलदार और सजावटी पौधों का रोपण किया, बल्कि स्वयं अपने संसाधनों से पूरे परिसर की फेंसिंग (बाड़) करवाई ताकि पौधों को सुरक्षित रखा जा सके। उनकी कार्यशैली में एक खास संदेश छिपा है:- उनका मानना है कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल करना असली सेवा है, बिना किसी बड़े सरकारी सहयोग के भी व्यक्तिगत प्रयासों से बदलाव लाया जा सकता है।

आने वाले कुछ ही समय में प्रेरणा बनेगी ‘प्रेम वाटिका’- ‘प्रेम वाटिका’ आष्टा के लोगों के लिए आने वालेसमय में आकर्षण का केंद्र बन कर उभरेगी। उनकी यह अनूठी पहल लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही यह संदेश भी दे रही है कि यदि हर व्यक्ति अपने प्रियजनों की याद में एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आनंद गोस्वामी जैसे युवा समाजसेवियों का समर्पण समाज के लिए एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने न केवल पर्यावरण को संवारा है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि संस्कार और सेवा का सही मेल एक बेहतर समाज का निर्माण करता है।

सकल हिन्दू समाज आष्टा ने नव नियुक्त एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह किरार का किया भव्य स्वागत, साफा पहनाकर किया सम्मान, जनहित, सुशासन एवं सामाजिक समन्वय पर हुई सार्थक चर्चा

आष्टा। सकल हिन्दू समाज आष्टा के प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महेंद्र प्रताप सिंह किरार से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट कर भारतीय परंपरा के अनुरूप साफा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नवीन दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक अनुभव से क्षेत्र में सुशासन, विकास तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।सकल हिन्दू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने स्वागत उद्बोधन में समाज की स्थापना,

उद्देश्य तथा धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि सकल हिन्दू समाज सदैव सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं समाज के बेहतर समन्वय से जनहित के कार्य अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न होते हैं।नव नियुक्त एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह किरार ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सकल हिन्दू समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन आमजन को संवेदनशील, पारदर्शी एवं

समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज द्वारा किए जा रहे सेवा एवं जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर अतिरिक्त तहसीलदार हेमंत अग्रवाल एवं संदीप गौर का भी सकल हिन्दू समाज द्वारा साफा पहनाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम में सकल हिन्दू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, वरिष्ठ पत्रकार राजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजय वर्मा, अचल किरार, मांगीलाल सिसोदिया,

पत्रकार किरण रांका, गुलाब बाई ठाकुर, प्रेम नारायण जायसवाल, मोंटू कोरी, हरिनारायण शर्मा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए इस सम्मान समारोह में समाज एवं प्रशासन के बीच निरंतर संवाद, जनसहभागिता तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया। अंत में सभी ने नव नियुक्त अधिकारियों के सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रकट कीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top