विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई…..जनसुनवाई में पहुचे ग्राम बीसुखेड़ी के ग्रामीण,ठेकेदार द्वारा रोड की लंबाई कम करने की शिकायत कर जांच की मांग का विधायक को सौपा मांग पत्र

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में बीसूखेड़ी जावर के ग्रामीणों ने आष्टा विधायक कार्यालय में जनसुनवाई में शिकायती मांग पत्र विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को सौपा ओर शिकायत की,की जावर से बीसूखेड़ी तक का जो 9 किमी लंबा टू लेन डबल मार्ग बन रहा है,रोड निर्माण के ठेकेदार ने उक्त रोड जो कि 9 किमी लम्बा बनना है,उसकी लम्बाई घटा कर उसने 8 किमी कर दी जो परेशानी का कारण बनी हुई है । उसकी जांच करा कर रोड 9 किमी ही बने ऐसा निर्देश दे । ठेकेदार द्वारा अपनी मन मर्जी से रोड की लंबाई 01 किमी कम करने से पूरे क्षेत्र के लोगो के लिये बड़ी परेशानी का कारण बन जायेगा ।

ग्रामीणों ने उक्त रोड पूरा 9 किमी लम्बा ही बनाने की मांग की है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ।

आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुचायेंगे ।

आज जनसुनवाई में श्यामपुरा से झरखेड़ी तक मुरमीकरण कराने,पी.एम. आवास की शेष राशि प्रदाय कराने,टेलेण्ट हायर सेकेण्डरी कॉलोनी में जल निकासी की समस्या का समाधान कराने,समस्त कम्प्यूटर डाटा आपरेटरों का माह नवम्बर से लंबित देयक राशि का भुगतान करवाने, ग्राम कुण्डियानाथू में ग्रेवल रोड़ टीन शेड एवं डामरीकरण रोड़ स्वीकृति कराने,स्वैच्छिक स्थानान्तरण कराने, श्यामपुर मगरदा में अटल ज्योति योजना अंतर्गत लाईट लगवाने,ग्राम रसूलपुरा में स्थित शासकीय हेन्ड पम्प पर किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने,श्रीमती सरोज बिल्लोरे को वार्ड न. 07 प्रधानमंत्री आवास का लाभ प्रदाय कराने,

ग्वाली में किसानों को फारेस्ट विभाग द्वारा कृषि भूमि हेतु जमा किए गए रूपये की रशीद प्रदाय नहीं करते है,फारेस्ट अधिकारी द्वारा द्वारा ग्राम ग्वाली में आवेदक गण संतोष जीवन सुरेन्द्र अन्य की टापरी तोड़ने पर बेघर हो जाने पर उचित कार्यवाही कराने,रूकी हुई छात्रवृत्ति प्रदाय कराने,रामदेवजी महाराज गोपालपुर में जीर्णोद्वार कराने जाने,ग्राम दीपलाखेड़ी में कृषि भूमि पर जाने हेतु रास्ता प्रदाय कराने,पगारिया हाट में सामुदायिक भवन निर्माण कराने,शौचालय निर्माण करवाने,बहु बेटे द्वारा मारपीट कर घर से अलग करने पर पुलिस द्वारा पुत्र एवं पुत्रवधु पर कठोर कार्यवाही कराने।

श्रीमती कान्ताबाई / स्व. कन्हैयालाल, वार्ड 18 मारूपुरा चाचा की बगिया में शासकीय रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने,किला मंदिर आष्टा के समीप निर्माणाधीन स्थल पर समाज की मूल भावना के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्य को दिगम्बर जैन समाज ने रोकने की मांग संबंधी,20 पाटीदार धर्मशाला जसमत में पेयजल हेतु टेंकर प्रदाय करने,जावर से बीसूखेड़ी तक बनाये जा रहे टू लेन रोड़ निर्माण कार्य की जाँच कराये जाने संबंधी, खाचरोद डी.सी. को बागेर डी.सी.से जोड़ने की मांग, स्वैच्छिक स्थानान्तरण कराने, प्राथमिक शाला चामसी का भवन निर्माण कार्य कराने, ग्राम पंचायत डाबरी में मुक्तिधाम में शोक सभा हेतु कक्ष निर्माण कराने।कान्याखेड़ी जलाशय की योजना का लाभ खामखेड़ा के कृषकों को प्रदाय कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए । सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top