
आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम ग्वाला का दिव्यांग युवक बिक्रमसिंह पिता हरिसिंह पहुचा एवं विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को अपनी पीड़ा बताई की उसका घर कच्चा है,बारिश में उसके घर मे पानी घुस जाता है,बारिश से बचाव के लिये उसके घर के बहार चार चद्दरों का एक शेड लगवा दीजिये मेरी समस्या का निदान हो जायेगा । अपनी समस्या का मांग पत्र पीड़ित ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को सौपा ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है ।

आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुचायेंगे । आज जनसुनवाई में कजलास में खेत से गंदे पानी की निकासी हेनु नाली निर्माण कराने,ग्राम पंचायत बोरखेड़ा में मुरमीकरण कार्य,भूपोड में ट्रांसफार्मर स्थापित कराने ,जीवापुर महोड़िया में सी सी रोड़ निर्माण,दुधारू गाय को सांप के काटने पर मृत्यु हो जाने से मुआवजा राशि प्रदाय कराने,किलेरामा फतेहपुर के माता मंदिर में टीन शेड निर्माण,बमूलिया खीची में भेरू महाराज रास्ते पर मुरमीकरण कराने,धुराड़ाकलॉ एवं समीपस्त गाँवों को नर्मदा पाईप लाईन से लिंक कराने,धुराड़ाकलॉ में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत पानी की टंकी टयूबेल खनन कराने,

ग्राम बोरखेड़ा में जल हेतु पानी का टेंकर देने,स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान कराने,कु. साक्षी ठाकुर को रोजगार सहायक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कराने,ग्राम शोभाखेड़ी में मुरमीकरण कराने,अरनिया गाजी में 24 घंटा वाला ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,लाड़ली बहना योजना में बंद हुई राशि को पुनः प्रदाय कराने,कान्याखेड़ी डेम के डूब क्षेत्र में आये ग्राम फुडरा के मकानों का पुनः सर्वे करवाने,जावर में विद्युत पोल एवं तोर लगवाने,ग्राम टिगरिया में नवीन बोर खनन करवाने, ग्राम हरनिया गाँव से बायपास रोड़ स्वीकृत कराने,ग्राम चामसी में बैरागी समाज धर्मशाल निर्माण हेतु स्थान आवंटन कराने,संत शिरोमणी रविदास जांगड़ा समाज मांगलिक भवन हेतु टीन शेड,सेवदा अ.जा. मोहल्ला मे नाले कपा नाला निर्माण,ग्राम पारदीखेड़ी में माताजी मंदिर के पास पेवर्स ब्लॉक लगवाने,

चुपाड़िया में मुरमीकरण कराने,दीव्यांगता के कारण मकान पर टीन शेड लगवाने,सांदीपनि विद्यालय आष्टा की कक्षा 12 वीं में प्रवेश प्रदान कराने,पर्वतारोही प्रीति परमार को माउंट कोजिउस्कों अभियान हेतु सहायता राशि प्रदान कराने, उदनपुरा में ग्रेवल रोड़ निर्माण कराने,गोस्वामी समाज मुक्तिधाम बाउण्ड्रीवाल निर्माण कराने,ग्राम बड़झीरी में ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि कराने,ग्राम लाखिया में सामुदायिक भवन का निर्माण कराने, स्वैच्छिक स्थानान्तरण कराने,ग्राम कुरावर में धर्मशाला एवं

मुख्य चौराहे पर सी सी टी.व्ही. केमरे लगवाने,कृषि भूमि सीमांकन, कब्जा दिलवाने, आयुष्मानकार्ड बनवाने, बी.पी. एल. कार्ड बनवाने, आधार कार्ड में जन्म दिनांक संशोधन कराने, विद्युत कनेक्शन प्रदाय कराने, नल कनेक्शन प्रदाय कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए । सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये।
