विजय दशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष मोहित सोनी के नेतृत्व मे समिति द्वारा विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक को निमंत्रण पत्र सोपा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित, 20 अक्टूबर को नगर में उत्साह उमंग के साथ मनाया जायेगा विजयदशमी का पर्व

आष्टा । नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा । आज विजयदशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष मोहित सोनी के नेतृत्व में समिति के प्रमुख विशाल चौरसिया,सौरभ जैन, उत्थान धारवा, मयूर जैन,धीरज जैन लड्डू,कृष्णा शर्मा,ऋतिक गौतम, कपिल जैन, अंतिम बनवट ने विधायक कार्यालय पहुच कर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने 20 अक्टूबर को नगर में उत्साह उमंग के साथ बनाए जाने वाले दशहरा पर्व को लेकर समिति के अध्यक्ष से आज विस्तृत रूप से जानकारी ली ।

अध्यक्ष मोहित सोनी ने बताया कि विजयदशमी उत्सव समिति का चल समारोह 20 अक्टूबर को प्रातः 12:00 बजे भाऊबाबा मंदिर चौराहे से भगवान श्री राम लक्ष्मण हनुमान आदि को विजय तिलक किया जायेगा विजय तिलक के बाद चल समारोह का शुभारंभ होगा । इस वर्ष चल समारोह मे बेंड,बाजे, ढोल,अखाड़े सहित लगभग 20 से 25 विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न प्रकार के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है । जो इस चल समारोह की शोभा बढ़ाएंगे । चल समारोह भाऊबाबा मंदिर चौराहे से प्रारंभ होकर बुधवारा, परदेसी पुरा, अस्पताल चौराहा, पुराना बस स्टैंड, भवानी चौक, बड़ा बाजार,

सिकंदर बाजार से होता हुआ गांधी चौक पहुंचेगा यहां से पुराना दशहरा मैदान में रावण दहन के बाद जुलूस कन्नौद रोड होता हुआ नया दशहरा मैदान पहुंचेगा जहां पर आकर्षक आतिशबाजी,लेजर शो का प्रदर्शन एवं राम रावण युद्ध सहित अन्य विभिन्न कार्यक्रम संपन्न होंगे तथा उसके पश्चात रावण दहन किया जाएगा । इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने समिति के सभी साथियों के साथ विस्तृत रूप से दशहरे मैदान पर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि वहां

मैदान पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण कोई भी या किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसके लिए पुख्ता सुरक्षा आदि के इंतजाम सुनिश्चित किये जाए तथा वहां पर बड़ी संख्या में जो हमारे नगर के नागरिक ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक, मातृशक्ति विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से दशहरा पर रावण दहन देखने पहुंचते हैं उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो तथा रावण देने के पश्चात जब सभी लोग घर लौटते हैं तब भी पूरे मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इन सभी चीजों की व्यवस्था पुख्ता रूप से की जाए । इसके बाद में विजयदशमी समिति के अध्यक्ष मोहित सोनी के साथ

विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर नए दशहरा मैदान पहुंचे तथा यहां पर चल रहे हैं रावण निर्माण व अन्य व्यवस्थाओं,तैयारियों की जानकारी ली। दशहरा मैदान पर रावण निर्माण समिति के प्रमुख पंकज यादव आनंद गोस्वामी सहित समस्त कलाकारों ने रावण निर्माण की जानकारी दी तथा किस प्रकार यहां पर कार्यक्रम संपन्न होंगे उसकी भी विस्तृत जानकारी दी।समिति ने कुछ समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया गया जिन्हें तत्काल अधिकारियों को निर्देश देकर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए

इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने एक और सुझाव समिति को दिया है कि नगर में अनेको स्थानो पर विभिन्न सामाजिक संगठनों समाज व संस्थाओं के द्वारा विजयदशमी उत्सव समिति चल समारोह का स्वागत और सम्मान किया जाता है। क्यों नहीं इस बार दशहरा समिति, स्वागत करने वाली समितियो को निवेदन किया जाए कि वह केवल विजयदाष्टमी उत्सव समिति के अध्यक्ष का ही साफा बांधकर स्वागत करे तथा सभी सदस्यों का रामनामी दुपट्टे पहनकर स्वागत किया जाए ताकि समय की बचत हो सके ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top