वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 में कचरा मुक्त अभियान सफल, बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ

आष्टा। नगर पालिका परिषद आष्टा की जन जागरूकता टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 में जनपद पंचायत के पास स्थित शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर के सामने लंबे समय से बने कचरे के ढेर को वार्ड दरोगा श्री मनोज घेंघट एवं उनकी टीम के सहयोग से पूर्णतः साफ कराया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र को स्वच्छ बनाकर नागरिकों के लिए प्रेरणादायक वातावरण तैयार किया गया।इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. राजकुमार मालवीय तथा वार्ड क्रमांक 2 के लोकप्रिय पार्षद श्री कमलेश जैन ने अभियान की सराहना करते हुए नगर पालिका की

जन जागरूकता टीम के प्रयासों की प्रशंसा की।सफाई कार्य पूर्ण होने के पश्चात जन जागरूकता टीम द्वारा स्थल पर स्वच्छता संबंधी प्रेरक स्लोगन लिखे गए तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्मे का प्रतीकात्मक चित्र बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया तथा सभी ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।जन जागरूकता टीम ने बताया कि इस स्थान को स्थायी रूप से स्वच्छ बनाए रखने तथा

नागरिकों को निरंतर प्रेरित करने के उद्देश्य से आगामी एक सप्ताह तक यहां वॉल पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता एवं अन्य स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अभियान के दौरान कुछ लोग उक्त स्थान पर कचरा डालने पहुंचे, जिन्हें जन जागरूकता टीम ने विनम्रतापूर्वक समझाइश देकर वापस भेजा। टीम ने नागरिकों से अपील की कि जब नगर पालिका की कचरा संग्रहण गाड़ी घर-घर पहुंच रही है, तब सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें और स्वच्छ शहर के निर्माण में अपना सहयोग दें।इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद एवं

नेता प्रतिपक्ष डॉ. राजकुमार मालवीय, वार्ड क्रमांक 2 के लोकप्रिय पार्षद श्री कमलेश जैन, सफाई दरोगा श्री मनोज घेंघट, नगर पालिका परिषद आष्टा की जन जागरूकता टीम से राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।नगर पालिका परिषद आष्टा की जन जागरूकता टीम द्वारा अब तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक गार्बेज पॉइंट हटाकर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा चुका है। इन स्थानों पर नियमित साफ-सफाई, जनजागरूकता गतिविधियों एवं स्वच्छता संदेशों के माध्यम से नागरिकों को प्रेरित

किया जा रहा है। यह अभियान कचरा मुक्त एवं स्वच्छ आष्टा के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।उक्त सभी कार्यक्रम नगर पालिका परिषद आष्टा की अध्यक्ष श्रीमती हेम कुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशानुसार तथा सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री विनोद कुमार सांगते के मार्गदर्शन एवं निगरानी में निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top