लावारिश बुजुर्ग महिला को मिला जानकी वृद्धाश्रम में सुरक्षित आश्रय, पुलिस एवं ग्रामीणजनों के अमूल्य सहयोग से प्रीयु फाउंडेशन ने किया रेस्क्यू

आष्टा । मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। सीहोर जिले के आष्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठरी बस स्टैंड पर विगत कई दिनों से एक बुजुर्ग मानसिक रोगी महिला लावारिश अवस्था में भटक रही थीं। महिला ने अपना नाम कमलाबाई बताया है और उनकी उम्र लगभग 85 साल बताई जा रही है।बस स्टैंड पर असहाय अवस्था में भटक रही माताजी को ग्रामीण संदीप विश्वकर्मा, गोविंद ब्रह्मभट्ट एवं सुनील जाटव ने देखा। उन्होंने बिना देर किए अमलाह चौकी को सूचना दी।

इसके बाद थाना प्रभारी श्री रमन ठाकुर सर एवं ग्रामीणजनों के सहयोग से इंदौर स्थित प्रीयु फाउंडेशन एवं जानकी वृद्धाश्रम से संपर्क किया गया।सूचना मिलते ही संस्था संचालक अजय नागदा अपनी समर्पित टीम के सदस्य बादल परमार, पवन चौहान, सुहाना परमार, प्रदीप भाऊ साहब, अंशु ठाकुर, अभिषेक मालवीय सहित अन्य साथियों के साथ इंदौर से ग्राम कोठरी पहुंचे। टीम ने बुजुर्ग माताजी का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित इंदौर स्थित जानकी वृद्धाश्रम पहुंचाया, जहां अब उन्हें उचित देखभाल, उपचार एवं सम्मानजनक आश्रय प्रदान किया जाएगा।

संस्था संचालक अजय नागदा ने बताया कि जानकी वृद्धाश्रम की स्थापना ऐसे ही लावारिश एवं बेसहारा बुजुर्गों को सुरक्षित आश्रय देने के उद्देश्य से की गई है, जिन्हें उनके परिवार या परिस्थितियों ने अकेला छोड़ दिया है। वर्तमान में वृद्धाश्रम में 25 से अधिक निराश्रित बुजुर्ग निवास कर रहे हैं।प्रीयु फाउंडेशन की समर्पित टीम प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लावारिश एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्गों को रेस्क्यू कर अस्पताल में उचित उपचार दिलाने के बाद उन्हें सुरक्षित आश्रय प्रदान करने का कार्य निरंतर कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top