रेहटी पुलिस ने लोहे के सरिया चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुदनी श्री रवि शर्मा के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना रेहटी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया से लोहे के सरिया चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका जप्त किया गया।घटना का संक्षिप्त विवरणफरियादी अम्बरीश द्विवेदी पिता स्व. पवन द्विवेदी उम्र 26 वर्ष निवासी सेक्टर-07, चीचा न्यू रायपुर, छत्तीसगढ़ हाल निवासी नक्टीतलाई

थाना रेहटी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सीतारा सिक्योरिटी सर्विसेस का संचालन करता है। उसकी सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी सेफर्स कंस्ट्रक्शन्स, नेशनल हाईवे-146 बी रोड निर्माण कंपनी के प्लांट नक्टीतलाई में सुरक्षा कार्य में लगे हैं। कंपनी द्वारा बुदनी से नसरूल्लागंज तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है।दिनांक 11/05/2026 को कलवाना नहर के पास नेशनल हाईवे-146 बी के चैनिज नंबर 14300 पर बॉक्स कलवर्ट निर्माण कार्य चल रहा था,

उक्त स्थल पर सुरक्षा हेतु कर्मचारी सचिन कुशवाह की ड्यूटी थी।रात्रि करीब 01:00 बजे एक लाल रंग का महिंद्रा नोवो 605 डीआई पीएस ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं दो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से कुछ अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और लोहे का सरिया व जैक पाइप चोरी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जाने लगे। सुरक्षा गार्ड सचिन कुशवाह द्वारा रोकने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर अम्बरीश द्विवेदी, दीपु तिवारी एवं कृष्णा यादव मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली में चोरी का सामान एवं मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए।

रिपोर्ट पर थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 239/26 धारा 307 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस कार्यवाहीप्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही: 1. दीपक यादव पिता निर्भय सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सोयत थाना रेहटी जिला सीहोर 2. जीतेन्द्र लोवंशी पिता तुलाराम उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सोयत थाना रेहटी जिला सीहोरको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोहे का सरिया चोरी करना स्वीकार किया।

घटना के दौरान सुरक्षा गार्ड के आने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल एवं चोरी का सामान मौके पर छोड़कर भाग गए।विवेचना के दौरान आरोपी दीपक यादव एवं जीतेन्द्र लोवंशी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। अन्य आरोपी की तलाश जारी है।जप्त मशरूका • लोहे का सरिया 09 छड़ – • जैक रॉड – • घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली – • दो मोटरसाइकिल –आरोपीगण सराहनीय भूमिकाउक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, टीम प्रभारी सउनि बी.एस. सिकरवार, प्रआर. उग्रसेन सिंह, आरक्षक जितेन्द्र गौर, आरक्षक अभिषेक, आरक्षक रविन्द्र एवं आरक्षक राजेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top