राष्ट्रीय स्तर पर सन्तो की सुरक्षा की मांग- पद विहारों साधुओं की सुरक्षा के लिए दिया ज्ञापन, मुनि श्री के आव्हान पर सकल समाज द्वारा मोन रैली निकाल कर साध्वी जी की दुर्घटना पर जताया अपना रोष।

आष्टा – विगत दिवस रीवा में हुई जैन साध्वी दो आर्यिका माता जी की दुर्घटना में निधन के विरोध स्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर सन्तो की सुरक्षा शासन द्वारा निश्चित की जाए ओर रीवा दुर्घटना की मजिस्ट्रियल निष्पक्ष जांच हो जैसी मांग को लेकर सकल हिन्दू समाज संगठन सकल दिगम्बर जैन समाज सकल श्वेतबार जैन समाज व हिन्दू उत्सव समिति व नगर के जनप्रतिनधिगणो द्वारा ग्रह मंत्री भारत शासन के नाम संयुक्त रूप अनुविभागीय अधिकारी राजश्व श्री नितिन टाले को ज्ञापन सोपा गया

मोन रैली व ज्ञापन जुलूस पुरानी सब्जी मंडी से अनुशासन पूर्वक तहसील कार्यालय पहुचा ज्ञापन का वाचन श्वेताम्बर जैन समाज अध्यक्ष पवन सुराणा ने किया व रीवा में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख जताया रैली में सभी जन हाथों में संतो की सुरक्षा के नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर अनुसाशन के साथ चल रहे थे ज्ञापन में समाज द्वारा पांच सूत्रीय मांग रखी गई है अंत मे आभार दिगम्बर जैन पंचायत समिति के शरद जैन द्वारा किया गया

यह रहे उपस्थित– रैली में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनधि राय सिंह मेवाड़ा सकल हिन्दू समाज संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह संयोजक मुकेश नामदेव राजीव गुप्ता श्री श्वेताम्बर जैन श्री संघ के अध्यक्ष पवन सुराणा दिगम्बर जैन समाज के संरक्षकगन पवन जैन रमेश जैन मुकेश बडजात्या मंनोज जैन सुपर समाज के अध्यक्ष आनंद जैन हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण मुकाती लोकेंद्र बनवट पवन राका कुलदीप बनवट एडवोकेट नगीन चंद वोहरा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार डॉ मीना सिंघी विनीत सिंघी शीतला माता मंदिर समिति अध्यक्ष दिनेश सोनी सेकड़ो की संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top