मार्टिनेट विद्यालय की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, “राष्ट्रहित सर्वोपरि- प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी

आष्टा- तिरंगा हमारी पहचान है हमारी आन-बान और शान है। यह हमे याद दिलाता है कि इसको गगनचुंबी बनाने में कितने लोगो के बलिदान शामिल है। यह आजादी हमें इतनी आसानी से नहीं मिली है। वर्तमान युवा पीढ़ी को इस आजादी का महत्व समझना होगा। हमने आजाद भारत में ही जन्म लिया इसलिये शायद आजादी की वास्तविक कीमत हम भूलते जा रहे है। वर्तमान पीढ़ी को यही याद दिलाते हुये कि देशहित सर्वोपरि है और राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं इस प्रकार के आयोजन किये जाते हैं। आज की तिरंगा यात्रा इसी संकल्प का एक हिस्सा है। उक्त उद्गार तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर नें व्यक्त किये।

इस तिरंगा रैली का आयोजन मार्टिनेट विद्यालय द्वारा किया गया था जिसमें नगर पालिका परिषद् प्रतिनिधी राय सिंह मेवाड़ा,पूर्व नगर पालिका अध्‍यक्ष कैलाश परमार एवं डॉ. मीना सिंगी, भाजपा नगर मण्‍डल अध्‍यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, पार्षद डॉ. सलीम खान, सुभाष नामदेव, थाना पार्वती प्रभारी हरिसिंह परमार सकल समाज संयोजक नरेन्‍द्र कुशवाह, बी.आर.सी.सी. अजब सिंह राजपूत, बी.ई.ओ निलेश सक्‍सेना, उमेश शर्मा, बसंत पाठक, आनन्‍द रांका, सौरभ रूणवाल, पल्‍लव प्रगति, घनश्‍याम जांगड़ा,

तोसिफ उद्दीन, मनोहर लाल श्रीवास्‍तव, कन्‍हैयालाल गेहलोत, डॉ. राजेश भाटी मोन्‍टू कोरी, शाशीकांत शर्मा, मनोहरलाल वर्मा, मनोहर बैरागी पत्रकार बंधु सुशील संचेती, नरेन्‍द्र गंगवाल, दिनेश शर्मा, जहुर मंसुरी, संजय जोशी, धनंजय जाट, नवीन शर्मा, शैलेष शर्मा, फैजउद्दीन सहित अन्य गणमान्य नागरिक बड़े उत्साह के साथ सम्मिलित हुये। तिरंगा यात्रा विद्यालय प्रागंण से प्रारंभ हुई जो जैन मंदिर रोड, रेस्ट हाउस चौराहा, अलीपुर मेनरोड, दूध डेयरी चौराहे से होती हुई पुनः विद्यालय प्रांगण मे समाप्त हुई। रैली में शामिल बैण्ड नें देशभक्ति के गीतो से समां बांध दिया।

रैली में आर्मी की एक यूनिट भी बनाई गई है जो कदम ताल करते हुये और भारत माता की जयघोष करते हुये चल रही थी। जीप पर सवार भारत माता की प्रतिकृति तिरंगे को हाथ में लेकर सवार थी जिनका स्वरूप लोगो में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर रहा है। सैकड़ो बच्चे तिरंगा हाथ में लिये जयघोष के साथ गगन को गुंजायमान कर रहे थे। सारा दृश्य अति मनमोहक था साथ में सुहाना मौसम ऊर्जा को और अधिक बढ़ा रहा था। तिरंगा यात्रा मार्ग पर पुष्‍प वर्षा के साथ यात्रा का स्‍वागत किया गया एवं मुख्‍य अतिथि विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का भी साफा पहनाकर स्‍वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा में विद्यालय के विद्यार्थियों के पालकगणो की भी उपस्थिति रहीं। साथ ही विद्यालय के संचालक नोशे खान, प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी, प्राचार्या श्रीमती प्रीति त्रिवेदी, उप प्राचार्या श्रीमती शिखा तिवारी प्रबंधक मण्डल से श्रीमती रेखा शर्मा, अतुल जैन सुराणा, कुशल भूतिया, राखी यादव, रचना ठाकुर सहित विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकायें भी इस रैली में शामिल हुये। रैली के समापन पर उपस्थित अतिथियों का आभार अतुल जैन सुराणा द्वारा व्यक्त किया गया।

“मार्टिनेट विद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के लिए कटिबद्ध रहा है। तिरंगा यात्रा जैसी गतिविधियां हमारे बच्चों को देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराती हैं। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पधारे सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकगणों और ऊर्जावान विद्यार्थियों का हृदय से आभार।”

— विनीत कुमार त्रिवेदी (प्रबंधक, मार्टिनेट विद्यालय)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top