शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा के छात्र अजय ठाकुर का भारतीय सेना में चयन, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

Oplus_16908288

आष्टा। शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा के मेधावी छात्र अजय ठाकुर का भारतीय सेना में चयन होने पर विद्यालय परिसर में उनका हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अजय ठाकुर की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में संस्था प्रमुख श्री प्रेम नारायण शर्मा, प्राचार्य श्री सुनील शर्मा, एकेडमिक इंचार्ज श्री संजीव दीक्षित, श्रीमती सुषमा शर्मा, श्री राजेंद्र पिपलोदिया, श्रीमती नम्रता माथुर, श्री प्रवीण राठौर, श्री सोहन दुबे, श्रीमती रीना बागवान, श्री रितेश बजाज, श्रीमती आरती कौशल,

श्रीमती श्वेता नागदा, श्री विनोद नागदा, श्री वेद प्रकाश शर्मा, श्रीमती मोनिका माली, श्रीमती भावना शर्मा एवं श्रीमती लक्ष्मी परमार ने पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अजय ठाकुर का स्वागत एवं सम्मान किया।संस्था प्रमुख श्री प्रेम नारायण शर्मा ने कहा कि अजय ठाकुर की यह सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगी। गर्व का क्षण!वहीं प्राचार्य सुनील शर्मा ने कहा कि हमारे विद्यालय के होनहार छात्र अजय ठाकुर का भारतीय सेना में चयन होने पर विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।आपकी यह सफलता सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय और सेना की ट्रेनिंग दो ऐसी जगह है जहां विद्यार्थी अनुशासित होकर अपना कार्य पूर्ण करता है।जय हिंद!कार्यक्रम के अंत में अजय ठाकुर को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आष्टा । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के दौरान आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोलागांव के ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयो एवं ग्राम के हाई स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थियों के पालकों ने विगत दिनों मांग की थी कि ग्राम रोलागांव के हाई स्कूल का उन्नयन कर हायर सेकेंडरी स्कूल किया जाए। क्योंकि हाई स्कूल तक पढ़ाई करने के पश्चात विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ग्राम खामखेड़ा जत्रा या अन्यत्र जाना पड़ता है ।

इसलिए ग्राम के हाई स्कूल को उन्नयन कर हायर सेकेंडरी किया जाए । ग्रामीणों की मांग पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने लगातार आष्टा से लेकर भोपाल तक ठोस प्रयास किए परिणाम स्वरुप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं शिक्षा मंत्री श्री राव उदयप्रतापसिंह जी द्वारा हाल ही में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 15 हाईस्कूलों का हायर सेकेंड्री के रूप में एवं 5 मिडिल स्कूलों का उन्नयन कर हाईस्कूल करने की बड़ी सौगात दी । आज ग्राम रोलागांव के

सरपंच धर्मेंद्र धनगर के नेतृत्व में पूर्व सरपंच वीरेंद्र जैन, मांगीलाल सोलंकी, संतोष गुणवान,मुकेश कुमार,दशरथ मालवीय, बलवंत चौकीदार, अनोखी लाल, दलूसिंह, गजराजसिंह, बाबूलाल, गजराज सिंह मालवीय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं पालक विधायक कार्यालय आष्टा पहुंचे एवं विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर का स्वागत सम्मान कर ग्राम के हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने के प्रति उनका धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया ।

आष्टा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्ड क्रमांक 15 के बूथ क्रमांक 188 एवं 189 पर जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भाजपा के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित में दिया गया योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

उनके विचार आज भी देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष निलेश कुमार शर्मा एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह राणा एडवोकेट, सर्वेश उपाध्याय, जितेंद्र कुमार दुबे, रामेश्वर धनगर, जीवन सिंह खजूरिया, राजेश पचलाशिया, एम.पी. शुक्ला,सहित बूथ समिति के सभी पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top