

भारत में पंचायती राज के अग्रदूत, कंप्यूटर क्रांति के जनक, देश के लिए शहीद होने वाले श्री राजीव गांधी को ब्लॉक काँग्रेस आष्टा ने ग्राम पंचायत बागेर में पंचायत समिति का गठन करके श्रद्धांजली व्यक्ति की इस अवसर पर ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह मेमदाखेड़ी ने कहा कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज का सपना देखा था उनका मानना था कि देश की तरक्की का रास्ता गांवों से होकर जाता है, और उस सपने को आगे बढ़ाया था वो राजीव गांधी जी थे, काँग्रेस आज भी महात्मा गाँधी के विचारों पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और

काँग्रेस आज अपने संगठन को संगठन सृजन के माध्यम से पंचायत समितियों तक विस्तार कर रही है, और आज ग्राम बागेर में वरिष्ठ काँग्रेसजनों एवं युवा साथियों की उपस्थिति में पंचायत समिति का गठन करेंगे.. इस अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सोबाल सिंह मुगली, जिला पंचायत सदस्य कमलसिंह चौहान, पूर्व पार्षद घनश्याम जांगड़ा, पूर्व युवा काँग्रेस अध्यक्ष चन्दरसिंह ठाकुर, रामचरण दवारिया, बंशी बांबे आदि मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन एवं आभार वरिष्ठ काँग्रेस नेता सोबालसिंह भाटी बागेर द्वारा किया गया..


