

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार पुलिस ने ट्राईडेंट कंम्पनी से सोलर प्लांट की 1000 मीटर केवल चोरी करने वाले 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर जप्त किया चोरी गया माल। घटना का विवरणः- दिनांक 30.04.26 को फरियादी एकलव्य चादवडकर पिता राजेश चादवडकर उम्र 34 साल निवासी सजर बाजार नर्मदापुरम् द्वारा रिपोर्ट की कि दिनांक 30/04/26 को ट्राईडेंट कंपनी के सोलर प्लांट मे जाकर चैक किया तो पता चला कि सोलर प्लांट की केबल कटी हुई थी जोकि कुल 1000 मीटर केबल कीमती लगभग

एक लाख रुपए किन्ही अज्ञात चोरो द्वारा काटकर चोरी कर ले गये है। कि रिपोर्ट पर थाना बुदनी में अपराध क्रमांक 165/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत के कुशल निर्देशन तथा एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी थाना बुदनी उनि संदीप जाट द्वारा एक टीम को तत्काल घटनास्थल एवं चोरी गई मशरुका की पतारसी हेतु रवाना किया गया। उक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना तथा

अन्य साक्ष्यों की सहायता से आरोपीगण 1.मो. सोराब पठान पिता मो. समीम पठान उम्र 28 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी मेन चौराहा करोंद भोपाल, 2.राजू खां पिता छोटे खां उम्र 38 साल निवासी ग्राम हकीमपुर खोयरा थाना जावर जिला सीहोर, 3.नदीम खान पिता इमरान खान उम्र 20 साल निवासी म.न.14/8 विश्वकर्मा नगर करोंद भोपाल, 4.सद्दाम खान पिता छोटे खां उम्र 34 साल निवासी ग्राम हकीमपुर खोयरा थाना जावर जिला सीहोर हाल इस्तीमा ग्राऊड मदिना

सिटी इटखेडी भोपाल के कब्जे से चोरी गये सोलर केवल का जला हुआ कापर एवं अल्टो कार को जप्त कार आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुदनी में पेश किया गया। प्रकरण में अन्य दो आरोपी फरार है , जिनकी तलाश की जा रही है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में उनि संदीप जाट, उनि राजेश मालवीय, प्र.आर.88 नरेन्द्र चौरे प्र.आर.83 सतीष रनवीर, आर.498 सोनू चौहान, आर.519 अनुज यादव थाना बुदनी, आर.860 हर्षित मालवीय थाना शाहगंज एवं प्र.आर. 258 शैलेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

