प्रेम प्रसंग के चलते ग्राम थूना में हुई हत्या के सभी आरोपियों को पाँच घंटे के भीतर पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

थाना कोतवाली, जिला सीहोर प्रेम प्रसंग के चलते ग्राम थूना में हुई हत्या के सभी आरोपियों को पाँच घंटे के भीतर पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली सफलता। सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना विवरणः-1. दिनांक 20 जून 2026 को फरियादी गुलाब मालवीय द्वारा रिपोर्ट किया कि मेरे भांजे बबलू की पत्नी विद्या 5-6 दिन पहले प्रताप निवासी बारवाखेड़ी के साथ चली गई थीं, तो आज मेरे भांजे ने मुझसे कहा कि मैं अपने पैसे विद्या के खाते में डालता था, जो आज वह पैसे निकलवाने बैंक आई है,

तो हम दोनों साथ में बैंक गए और विद्या को पैसे निकालने से मना किया, तो वे लोग हमारे साथ में विवाद करने लगे, तो बैंक वालों ने हमें वहां से निकाल दिया, तब विद्या के साथ आए प्रताप के भाई धर्मेंद्र व रितेश हमारे साथ विवाद कर गाली गलौज करने लगे, इतने में धर्मेंद्र ने अपने पास रखा चाकू निकालकर मेरे भांजे बबलू के पेट में मार दिया, जिससे बबलू वहीं गिर पड़ा और यह लोग वहां से भाग गए, हम बबलू को अस्पताल लाये, वहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया,

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 443/26 धारा 103(1), 296(बी), 351(३), 3(5) भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में उक्त आरोपियों को पकड़ने हेतु तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया। निर्देशन एवं मार्गदर्शनः- घटना की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिनंदना शर्मा सीहोर के मार्गदर्शन में

थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव को थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल आरोपी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस की कार्यवाही :- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस ने टीम लगाकर प्रकरण मे घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र तथा बिलकिसगंज पुलिस की सहायता से उक्त आरोपी को अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त की।पकड़े गए आरोपी-1. धर्मेंद्र मालवी पिता गंगाराम मालवीय निवासी बारवाखेड़ी थाना बिलकिसगंज जिला सीहोर 2. विद्या मालवीय पति बबलू मालवीय निवासी ग्राम थूना कला हाल निवासी

बारवाखेड़ी 3. रितेश माली पिता रंजीत मालवीय निवासी ग्राम फूल मोगरा थाना बिलकिसगंज नाम मृतक- बबलू मालवीय पिता देवकरण मालवीय उम्र 28 साल निवासी ग्राम थूना कला थाना कोतवाली जिला सीहोर*घटना का कारण- प्रथम दृष्टया घटना का कारण प्रेम प्रसंग होना प्रतीत होता है, मृतक के परिजनों द्वारा बताएं अनुसार मृतक बबलू की पत्नी विद्या का बारवाखेड़ी निवासी प्रताप से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते विद्या बबलू को छोड़कर प्रशांत के साथ रहने लगी थी, इसके बाद विद्या के खाते से पैसे निकालने की बात पर से दोनों पक्षों में विवाद हुआ और घटना घटित हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top