
आष्टा । आष्टा एसडीएम कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सैनिकों से एवं उनके परिवारजनों से संवाद कार्यक्रम में पहुचे जिला सैनिक कल्याण बोर्ड भोपाल के कर्नल राजीव खत्री,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं जन विश्वास कार्यक्रम में एक्स सर्विसमेन वेलफेयर सोसायटी के सभी पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के उपस्तिथ परिवार जनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और हल करने का भरोसा दिया । इस संवाद कार्यक्रम में एसडीएम महेंद्र सिंह किरार,तहसीलदार श्रीराम पगारे, एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष संतोष शर्मा भी उपस्तिथ रहे ।

सैनिकों की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया l कार्यक्रम मेंसर्वप्रथम मेहतवाड़ा, सेवदा खजुरिया कासम, एवं आष्टा से पधारे वीर नारियों/ शहीद सैनिक परिवारों के सदस्यो की विभिन्न समस्याओं को सुना गया l उसके पश्चात पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिये उनसे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना गया l संवाद के दौरान राजस्व विभाग से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के लिये एसडीएम महेंद्रसिंह किरार एवं तहसीलदार श्रीराम पगारे ने समस्याओं के शीघ्र हल निकालने,निराकरण करने का विश्वास दिया । इस अवसर पर एक्स सर्विसमैन सोसाइटी द्वारा कर्नल राजीव खत्री को एक पत्र सोपा गया

जिसमें आष्टा नगर में सैनिकों को स्वास्थ्य सेवाएं/ इलाज हेतु एक अस्पताल नियुक्त करने का निवेदन किया गया l क्योंकि इंदौर और भोपाल जहां पर यह सुविधा सैनिकों के लिए उपलब्ध है,वो आष्टा नगर से 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर पर स्थित है l समय पर इलाज न मिलने के कारण कई सैनिक ओर सैनिकों के परिवार जन परेशान होते है । अतः आष्टा के किसी अस्पताल को इस हेतु नियुक्त किया जाए l सोसायटी की ओर से क्षेत्रीय विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित समिति की ओर से एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । जिसमें सेवाकाल के दौरान वीरगति को प्राप्त प्रत्येक सैनिक परिवार के एक सदस्य को राज्य शासन में अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान राज पत्र में जोड़ने का आग्रह किया गया l

विधायक जी द्वारा पत्र प्राप्त करने के बाद विश्वास जाताया है कि आपकी बात को मुख्यमंत्री महोदय तक अवश्य रूप से रूबरू मिल कर पहुंचाऊंगा l इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने कहा कि भारतीय सैनिकों के त्याग,तपस्या ओर उनके बलिदान को हिंदुस्तान का नागरिक कभी नही भुला सकता है । विधायक ने कहा आपकी जो भी समस्या होगी मुझे अवश्य बताएं सबका समाधान निकलने का प्रयास करूंगा और हर समय आपके साथ खड़ा हूं l पूर्व सैनिकों ने मांग की,कि आष्टा नगर में भारतीय सैनिकों के सम्मान में एक भव्य शहिद गैलरी का निर्माण करने हेतु भूमि की मांग पर विधायक इंजीनियर ने एसडीम एवं तहसीलदार को जमीन खोजने एवं आवंटित करने के निर्देश दिये है । lकार्यक्रम में आष्टा एवं आसपास के 60 से अधिक सैनिक परिवारों ने भागीदारी की l राष्ट्रगान, जय घोष के बाद सैनिक जन संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ l

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने ली सभी नोडल अधिकारियों की बैठक सभी कार्यक्रम सुव्यवस्तिथ रूप से सम्पन्न हो के दिए निर्देश

आष्टा । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबंध में आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने स्थानीय विश्रामगृह पर सभी विभाग प्रमुखों की बैठक ली । बैठक में विधायक श्री इंजीनियर ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमो के नोडल अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को अभियान की सभी तैयारियां समय पूर्व पूर्ण करने तथा विभिन्न गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ ही

अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि सेवा संकल्प अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके । प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता, हितग्राही कल्याण, युवा नवाचार एवं नागरिक दायित्व से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने समाज में आये बदलाव की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने के बारे में जानकारी दी। बैठक में बताया गया अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया, सेवा चित्र, ‘सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, कहानी बदलाव की’ और सेवा ज्योति यात्रा’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वहीं ‘सेवा मेरा योगदान के तहत नागरिकों को रक्तदान वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता, महिला स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशा-मुक्ति, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता सहित 25 प्रमुख सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। सेवा सेतु सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित कर पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन,दस्तावेज एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को हैकाथॉन एवं इनोवेशन चैलेंज से जोड़ा जाएगा तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान भी आयोजित होंगे। बैठक में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,जिला उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह किरार सीईओ अमित व्यास सहित सभी मंडल अध्यक्ष,सभी अधिकारी,नोडल अधिकारी उपस्थित थे।


