

आष्टा । आज विधायक कार्यालय पर पीएमश्री शासकीय हायर सेकेंड्री विद्यालय सिद्दीकगंज की प्रतिभाशाली छात्रा बेटी कु.हर्षिता जैन ने मध्यप्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित की गई हायर सेकण्डरी परीक्षा के आये परिणामो में 96.02% अंक प्राप्त कर मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में 9वाँ स्थान प्राप्त कर प्रदेश में आष्टा को गौरव दिलाया । हर्षिता की छोटी बहन हिमांशी ने भी जसमत के हाई स्कूल से कक्षा 10वी में 93.06% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार को गौरान्वित किया।

आज दोनों प्रतिभाशाली छात्राओं का एवं उनके माता पिता सुरेन्द्र जैन-सुजाता जैन का विधायक गोपलसिंह इंजीनियर ने स्वागत सम्मान कर दोनों बेटियों को अपनी ओर से सम्मान निधि भेंट की । विधायक गोपलसिंह इंजीनियर ने प्रतिभाशाली छात्रा कु हर्षिता एवं हिमांशी जैन जो की आष्टा के ग्राम जसमत (सिद्दीकगंज) की है उनेह एवं इनके माता पिता को बेटी की इस बड़ी उपलब्धि पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य वीरेन्द्र सिंह ठाकुर जसमत,सुशील संचेती, कालू भट्ट,विशाल चौरसिया,योगेन्द्रसिंह ठाकुर,सौरभ जैन,ननरेंद्रसिंह ठाकुर सचिव आदि विशेष रूप से उपस्तिथ रहे एवं दोनों बेटियों को बधाई दी ।


