पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार CBSE रिजल्ट, कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

आष्टा। पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा के CBSE कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय के मेधावी छात्रों में प्रवीण मेवाड़ा ने 93.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शरद कुमार परमार एवं कुनाल मेवाड़ा ने 93.4% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त अभिराज सिंह कुशवाह ने 93%, तथा शिवांश ताम्रकार एवं

विनल महेश्वरी ने 92.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्राचार्य Fr. Melvin CJ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। इस अवसर पर शाला प्रबंधक Fr. Julious Kullu एवं उप-प्राचार्य Sr. Suma ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top