

सीहोर, 12 जून, 2026 जिले के सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र प्रदान किए और शिविरों का निरीक्षण किया। शिविरों में विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। इसी प्रकार 15 एवं 16 जून को भी सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों में शिविर लगाए जाएंगे।

सीहोर जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नावड़ी बाई और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री ललित दांगी, जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे। इसी प्रकार सीहोर नगर पालिका द्वारा भी जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर और पार्षद श्रीमती मीना दिलीप राठौर ने शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ श्री सुधीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।

इसी प्रकार इछावर जनपद कार्यालय में आयोजित शिविर में इछावर नगर परिषद अध्यक्ष श्री देवेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, श्री जगदीश पटेल, श्री शंकर जायसवाल, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, जनपद सीईओ श्रीमती रूषाली पोरष शामिल हुए और हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने जनपद कार्यालय के निर्माणाधीन नीवन भवन का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बुधनी जनपद कार्यालय में आयोजित शिविर में विधायक श्री रमाकांत भार्गव, एसडीएम श्री दिनेश सिंह तोमर, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय, जनपद उपाध्यक्ष श्री हर्मेंद्र नागर, जनपद सीईओ श्रीमती सुप्रिया दुफारे सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए और हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। भैरूंदा में आयोजित शिविर में एसडीएम श्री सुधीर कुशवाह और जनपद सीईओ श्री संजय अग्रवाल शामिल हुए और हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इसी प्रकार आष्टा जनपद कार्यालय में आयोजित शिविर में भी हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए और योजनाओं की जानकारी दी गई।

भेरुंदा पुलिस ने दो चोरियों 1.दुकान से नगदी चोरी और 2.मोटर चोरी का किया खुलासा, 02 बाल अपचारी और 01 आरोपी किए गिरफ्तार, बाल अपचारी के कब्जे से चोरी किए 60 हजार और एक आरोपी से चोरी की मोटर क़ीमती 06 हज़ार कुल 66 हज़ार का मसरुका ज़प्त। घटना क्रमांक 01- दिनांक 08.06.2026 को फरियादी दिनेश महेश्वरी निवासी लाडकुई ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 07.06.2026 की रात्रि मे अज्ञात चोर उसके खेत से पानी की मोटर चोरी कर ले गया। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 323/26 धारा 303(2)बीएनएस का पंजीबद्द कर अनुसंधान मे लिया गया। घटना क्रमांक 02- दिनांक 11.06.2026 को फरियादी रमेश प्रजापति निवासी लाडकुई ने रिपोर्ट किया कि

दिनांक 08.06.2026 के दिन मे अज्ञात चोर उसकी किराना दुकान की टंकी मेें रखे 76 हज़ार रुपय चोरी कर ले गया। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 324/26 धारा 306,331(3)बीएनएस का पंजीबद्द कर अनुसंधान मे लिया गया। की गयी कार्यवाही– सीहोर पुलिस अधीक्षक श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनिता रावत व एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भैरूँदा द्वारा उपरोक्त दोनों अपराधों मेें अज्ञात आरोपी तलाश हेतु टीम गठित की गयी। आरोपीगण की तलाश हेतु मुखबिर तत्रं को सक्रिय किया गया व तकनीकी सहायता प्राप्त की जिसके परिणाम मोटर चोरी के केस मेें संदेही बालाराम बंजारा पिता अर्जुन बंजारा उम्र 22 साल निवासी ग्राम बसंतपुर थाना भेरूंदा जिला सीहोर को चिन्हित कर उससे पूछताछ की गई।

जिसके घटना दिनांक की दरमियानी रात फरियादी के खेत से मोटर चोरी चोरी करना बताया जिसके कब्जे से एक पानी की मोटर क़ीमती करीबन 06 हजार की ज़प्त की गईl दूसरे अपराध घटना स्थल किराना दुकान से चोरी हुई थी मेें दुकान मेें लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किए गए तो दुकान मेें काम करने वाले दो बाल अपचारी की संदिग्ध गतिविधियां पाई जाने पर हिरासत मेें लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया जिनके कब्जे से 60 हज़ार रुपये ज़ब्त किए गए और आरोपी और दोनों बाल अपचारी को माननीय न्यायालय पेश किया गयाl। सराहनीय भूमिका- उनि राजेश, आर. राजाबाबू, आर. प्रकाश, आर. मोहर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
